उत्तराखंड में रात्रिकालीन कर्फ्यू खत्म, कई पाबंदियां हटाई गई, जारी की नई गाइडलाइन - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
March 28, 2026
Daily Lok Manch
उत्तराखंड

उत्तराखंड में रात्रिकालीन कर्फ्यू खत्म, कई पाबंदियां हटाई गई, जारी की नई गाइडलाइन


कोरोना केस घटने पर उत्तराखंड सरकार ने कई पाबंदियां हटा ली हैं। राज्य में जारी रात्रिकालीन कर्फ्यू को पूरी तरह से खत्म कर दिया गया है। मुख्य सचिव एसएस संधू ने बुधवार को शासनादेश जारी कर दिया । राज्य में कोरोना केस कम होने पर शासन ने यह फैसला लिया है। जिसके मुताबिक शादी समारोह और सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजन स्थल की क्षमता के मुताबिक हो सकेंगे. साथ ही जिम, शॉपिंग मॉल, सिनेमा, थिएटर भी अपनी पूरी क्षमता के साथ खुलेंगे। राज्य में स्विमिंग पूल वाटर पार्क 28 फरवरी तक बंद रहेंगे। राज्य में स्थित खेल स्थान स्टेडियम एवं खेल मैदान खिलाड़ियों के प्रशिक्षण के लिए अपनी क्षमता के साथ खोले जाएंगे। समस्त सामाजिक खेल गतिविधियां मनोरंजन विवाह समारोह सांस्कृतिक समारोह का आयोजन स्थल की पूर्ण क्षमता के साथ व्यक्तियों को सम्मिलित होने की अनुमति होगी इस दौरान कोविड प्रोटोकॉल का अनुपालन किया जाएगा। राजनीतिक रैली धरना प्रदर्शन की दिनांक 28 फरवरी तक अनुमति नहीं होगी। होटल, रेस्टरां भोजनालय और ढाबों को पूरी क्षमता एवं कोविड प्रोटोकॉल के तहत डाइनिंग के संचालन के लिए अनुमति होगी। राज्य में सभी आंगनवाड़ी केंद्र एक मार्च 2022 से खुलेंगे।

Related posts

Uttarakhand : अमरनाथ यात्रा के बीच उत्तराखंड से शुरू हुई कैलाश मानसरोवर की यात्रा, 11 राज्यों से आए तीर्थ यात्रियों के पहले दल को सीएम धामी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

admin

Earthquake धरती हिली : दिल्ली-एनसीआर, उत्तराखंड, यूपी समेत उत्तर भारत में “तेज भूकंप के झटके”, दहशत में लोग घरों-ऑफिसों से निकल कर मेट्रो पुल के नीचे आ गए, देखें वीडियो

admin

Uttarakhand Pithoragarh Earthquake : पिथौरागढ़ जिले में लगे भूकंप के झटके, रिक्टर पैमाने पर 3.2 मापी गई तीव्रता

admin

Leave a Comment