New Year 2026 : भारत समेत विश्व भर में धूमधाम के साथ नव वर्ष 2026 का हुआ स्वागत - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
June 16, 2026
Daily Lok Manch
Recent राष्ट्रीय

New Year 2026 : भारत समेत विश्व भर में धूमधाम के साथ नव वर्ष 2026 का हुआ स्वागत

दुनिया भर में नववर्ष 2026 धूमधाम से मनाया जा रहा है। नववर्ष 2026 सबसे पहले प्रशांत महासागर में स्थित द्वीप देश, किरिबाती, में मनाया गया। इस अवसर पर न्यूजीलैंड के ऑकलैंड में स्काई टॉवर पर शानदार आतिशबाजी की गई। समोआ, टोंगा और टोकेलाऊ सहित अन्य प्रशांत देशों में भी नए साल की शुरुआत का जश्न मनाया गयागया। ऑस्ट्रेलिया में, सिडनी हार्बर ब्रिज पर भी आतिशबाजी की गई।



न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण कोरिया, उत्तर कोरिया, जापान, हांगकांग, चीन, संयुक्त अरब अमीरात, अन्य मध्य पूर्वी और अफ्रीकी देशों, रूस और तुर्कीए सहित कई देशों में लोगों ने पारंपरिक उत्‍सवों और हर्षोल्‍लास के साथ नए साल का स्वागत किया। रूस में इस अवसर पर कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। राजधानी मॉस्को में बड़ी संख्या में लोग रेड स्क्वायर पर पारंपरिक काउंटडाउन और क्रेमलिन पर शानदार आतिशबाजी देखने के लिए इकट्ठा हुए।



ब्रिटेन में लंदन आई पर द स्पिरिट ऑफ़ रिन्यूअल थीम पर लगभग 12 मिनट तक शानदार आतिशबाजी हुई। फ्रांस की राजधानी पेरिस में चैंप्स-एलिसीज़ बड़ा जश्‍न मनाया गया। पेरिस में आर्क डी ट्रायम्फ पर लाइट शो आयोजित किया गया। इसमें आंद्रे मैनूकियन के म्यूज़िकल स्कोर और महिला कलाकारों की प्लेलिस्ट पर द आर्ट ऑफ़ लिविंग थीम पर संगीतमय प्रस्‍तुतियां भी दीं गई।



जर्मनी में बर्लिन में प्रसिद्ध पार्टी माइल को ये… टवेंटी सिक्‍स नाम के बड़े टेक्नो फेस्टिवल से नए साल की शुरुआत की गई। शहर में 600-मीटर का एक विशाल डांस फ्लोर बनाया गया। स्पेन में, मैड्रिड के पुएर्ता डेल सोल में प्रसिद्ध क्‍लॉक टॉवर पर नए साल का उत्‍सव मनाया गया। लाखों लोग, ट्वेल्‍व लकी ग्रेप्‍स की परंपरा में शामिल हुए। इसमें साल के हर महीने में सौभाग्य प्राप्ति के लिए घंटी की हर आवाज़ के साथ एक अंगूर खाया जाता है।



नीदरलैंड्स ने एम्स्टर्डम में पर्यावरण अनुकूल इलेक्ट्रिक शो के साथ नए साल का जश्न मनाया गया। फ़िनलैंड में भी धूमधाम से नववर्ष का स्‍वागत किया गया। पुर्तगाल में भी आतिशबाजी के साथ लोगों ने नए साल की शुरूआत की। एथेंस में पालतू जानवरों और बच्चों की सुरक्षा के लिए कम शोर वाले पटाखों और ड्रोन के इस्‍तेमाल के साथ नए साल का जश्‍न मनाया गया

Related posts

VIDEO Rahul Gandhi ISBT : कुली बने राहुल गांधी : कांग्रेस सांसद राहुल गांधी अचानक रेलवे स्टेशन पहुंचे, कुली की ड्रेस पहनकर लोगों का सूटकेस उठाकर चल पड़े, यात्री देखकर चौंक गए

admin

WATCH Videos New Parliament Building’s Inauguration Ceremony Former CM Gulam Nabi Azad Statement : नए संसद के उद्घाटन को लेकर गुलाम नबी आजाद ने पीएम मोदी का समर्थन करते हुए विपक्ष से कहा- “राष्ट्रपति भी भाजपा के सांसदों द्वारा चुना गया है”, विरोध करते हुए सीएम नीतीश बोले- “मैं वहां क्या करूंगा जाकर”, देखें वीडियो

admin

VIDEO बर्फ में जम गया शक्तिशाली देश : पूरे अमेरिका में बर्फीले तूफान ने मचाई भारी तबाही, करोड़ों लोग घरों में हुए कैद, सड़कों पर खौफनाक मंजर, देखें वीडियो

admin

Leave a Comment