Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR
October 19, 2026
Daily Lok Manch
राष्ट्रीय

एक साथ कई सिम कार्ड का प्रयोग करने वालों के लिए बनाए गए नए नियम,जानिए कितनी तय की गई सीमा



देश में हर दिन नए-नए नियम आते जा रहे हैं । यह खबर उनके लिए जानना जरूरी है जो एक साथ कई सिम कार्ड का प्रयोग करते हैं । अब मोबाइल उपभोक्ताओं के लिए सिम रखने के लिए नए नियम बनाए गए हैं। बता दें कि देश के टेलीकम्यूनिकेशन विभाग ने सिम कार्ड को लेकर एक नया नियम जारी कर दिया है जिसका असर आप पर पड़ सकता है. डिपार्टमेंट ऑफ टेलीकम्यूनिकेशन्स ने एक नया नियम निकाला है जिसके तहत एक ही शख्स के पास ज्यादा सिम रखने की छूट को खत्म करके इस पर लिमिट तय कर दी गई है। नई लिमिट के तहत 9 से ज्यादा सिम कार्ड रखने वाले यूजर्स को सभी सिम का वैरिफिकेशन कराना जरूरी होगा वर्ना इनको बंद कर दिया जाएगा। टेलीकॉम विभाग के नए नियम के अनुसार 9 से ज्यादा सिम रखने वालों को सिम वैरिफाई कराने होंगे और अगर इनका वैरिफिकेशन नहीं कराया जाता है तो सिम बंद कर दिए जाएंगे. ये लिमिट जहां देश के सभी भागों के लिए 9 है वहीं जम्मू एंड कश्मीर और असम-त्रिपुरा के अलावा बाकी पूर्वोत्तर राज्यों के लिए ये सीमा छह रखी गई है। डिपार्टमेंट ऑफ टेलीकम्यूनिकेशंस ने इस बारे में ट्वीट भी किया है। बताया गया है कि मोबाइल कनेक्शन ग्राहकों के पास मंजूरी से ज्यादा सिम कार्ड मिलने पर उन्हें ये सुविधा दी जाएगी कि वो जिस सिम को यूज करना चाहें उसे जारी रखें और बाकियों को बंद करा दें। हालांकि ये चालू रहने वाले सिम भी 9 से ज्यादा नहीं हो पाएंगे अगर वो वैरिफाइड नहीं हैं। विभाग ने इस बात का भी जिक्र अपने आदेश में किया है कि अगर उनके सर्वे में तय की गई 9 सिम कार्ड की लिमिट से ज्यादा सिम किसी के पास मिलते हैं तो उन सबको फिर से वैरिफाई किया जाएगा।

Leave a Comment