नई पहल, यूपी में नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह के लिए भाजपा ने अपने कार्यकर्ताओं को दिया बड़ा आदेश - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
August 11, 2026
Daily Lok Manch
उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय

नई पहल, यूपी में नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह के लिए भाजपा ने अपने कार्यकर्ताओं को दिया बड़ा आदेश

उत्तर प्रदेश में इस बार नई सरकार के गठन का कार्यक्रम खूब भव्य और दिव्य होने जा रहा है। इसके लिए राजधानी लखनऊ में तैयारियां जोर शोर से चल रही हैं। इस बार शपथ ग्रहण समारोह 25 मार्च को लखनऊ के इकाना स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा। इस बार शपथ ग्रहण समारोह के लिए भाजपा ने अपने कार्यकर्ताओं का भी पूरा ध्यान रखा है। ‘आज भाजपा ने अपने कार्यकर्ताओं के लिए निर्देश जारी किए हैं। इसमें कहा गया है कि शपथ ग्रहण समारोह वाले दिन पूरे राज्य में कार्यकर्ता पूजा पाठ करें। साथ ही यह भी कहा गया है कि कार्यक्रम में शामिल होने प्रदेश भर से आ रहे कार्यकर्ता अपनी गाड़ियों में झंडे लगाकर आएं । यह आदेश पार्टी आलाकमान की ओर से यूपी के सभी जिला अध्यक्षों को जारी किए गए हैं‘। ‌ बता दें कि शपथ ग्रहण समारोह से 1 दिन पहले यानी 24 मार्च को लखनऊ में विधायक दल की बैठक होनी है जिसमें गृह मंत्री अमित शाह भी मौजूद रहेंगे। बैठक में मुख्यमंत्री के नाम की मुहर लगेगी। ‌इस बार उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में 403 सीटों में से भाजपा ने गठबंधन दलों के साथ मिलाकर 273 सीटों पर विजय हासिल की है। वहीं, समाजवादी पार्टी के गठबंधन ने 125 सीटों पर विजय प्राप्त की है। वहीं कांग्रेस दो और बसपा एक सीट पर ही खाता खोल सकी हैं। राजा भैया की पार्टी जनसत्ता दल 2 सीटों पर चुनाव जीती है।

Related posts

देशभर में गणेश चतुर्थी की धूम: घर-घर विराजे गए भगवान बप्पा, “गुलामी के दौर में गणेश उत्सव मनाने की हुई शुरुआत”

admin

लंबी पूछताछ के बाद आप सांसद संजय सिंह अरेस्ट, गिरफ्तारी के विरोध में सीएम केजरीवाल ने कहा- आम आदमी पार्टी कट्टर ईमानदार पार्टी है

admin

VIDEO Odisha Train Accident Tragedy ओडिशा ट्रेन त्रासदी : मृतकों का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा, सैकड़ों यात्रियों के शव बिखरे पड़े, सगे संबंधी तलाश रहे, पीएम मोदी घटनास्थल पर जाएंगे, देखें वीडियो

admin

Leave a Comment