WATCH VIDEO : नया आइडिया: दो अमेरिकी युवकों ने भारतीय दोस्त की शादी में दिया "यादगार तोहफा", दूल्हा-दुल्हन नहीं भूलेंगे जिंदगी भर, देखें वीडियो - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
March 3, 2026
Daily Lok Manch
Recent अंतरराष्ट्रीय मनोरंजन राष्ट्रीय

WATCH VIDEO : नया आइडिया: दो अमेरिकी युवकों ने भारतीय दोस्त की शादी में दिया “यादगार तोहफा”, दूल्हा-दुल्हन नहीं भूलेंगे जिंदगी भर, देखें वीडियो

यहां देखें वीडियो 👇

(US Chicago Indian friend wedding friends sarees bride groom suprise) कल, मंगलवार यानी 15 नवंबर को दुनिया की आबादी “आठ अरब” हो गई। अब पृथ्वी पर हमारा संसार 8 अरब का हो गया है। ‌आज इस खबर में जनसंख्या (आबादी) का उल्लेख करना इसलिए जरूरी है कि दुनिया की भीड़ में अगर किसी भी शख्स को अपनी पहचान बनानी है तो कुछ अलग और हटकर काम करना होगा। ‌‌नहीं तो आप भी भीड़ में खो जाएंगे। ऐसे ही एक दिन पहले 15 नवंबर को दो अमेरिकी युवकों ने शिकागो शहर में किया। यहां पर रहने वाले एक भारतीय युवक ने अपनी शादी में दो अमेरिकी दोस्तों को आमंत्रण किया। ‌इन दोनों अमेरिकी युवकों ने सोचा कि भारतीय दोस्त की शादी में कुछ खास और अलग किया जाए। इसी इरादे से दोनों अमेरिकी युवकों ने भारतीय महिलाओं का परिधान “साड़ी” पहनकर अपने मित्र की शादी में जाने का फैसला किया। ‌इन दोनों अमेरिकियों ने एक भारतीय महिला से साड़ी बांधने में मदद ली। ‌‌

US Chicago Indian friend wedding friends sarees bride groom suprise
US Chicago Indian friend wedding friends sarees bride groom memorable moment

दूल्हा और दुल्हन, जो भारतीय दोस्त थे, जब उन्होंने अपने दोनों दोस्तों को इस अनोखे परिधान में देखा तो दोनों की हंसी छूट गई। दोनों ने दौड़कर दोस्तों को गले लगाया, सभी गले मिले और हंसते मुस्कुराते दिखे। इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर ‘शिकागो वेडिंग वीडियोग्राफर‘ ने शेयर किया है। इसमें दो पुरुष अपने दोस्त की भारतीय शादी में शरीक होने के लिए तैयार होते दिख रहे हैं। हालांकि, उन्होंने अपने दोस्त के इस खास दिन के लिए शेरवानी, कुर्ते या सूट की जगह साड़ी को चुना। उनके इस अलग तरह के आइडिया को काफी पसंद किया जा रहा है। वीडियो में दो महिलाएं भी दिख रही हैं, जो इन लड़कों की साड़ी पहनने में मदद कर रही हैं। तैयार होने के बाद वे शादी के वेन्यू पर पहुंचते हैं। बता दें कि अमेरिकियों युवकों का अपने भारतीय दोस्त की शादी में साड़ी और बिंदी लगाकर पहुंचने का वीडियो अमेरिका के साथ भारत में भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इन दोनों अमेरिकियों ने कुछ खास किया और विश्व भर में प्रसिद्ध हो गए। यह घटना बताती है कि आजकल युवाओं और भी कुछ अलग हटकर करना होगा अपनी पहचान बनाने के लिए

यह भी पढ़ें–‌ रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच नाटो के देश पोलैंड में मिसाइल अटैक, दो लोगों की मौत, दुनिया में बढ़ी हलचल

Related posts

BREAKING : मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने आज शाम को ट्वीट करते हुए लिखा-“रात 10:45 पर बड़ी घोषणा करेंगे”, तय समय पर किया बड़ा एलान, राजस्थान के लोगों में काफी देर तक बनी रही उत्सुकता

admin

भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा 27 जून से होगी शुरू

admin

भारत को बड़ा झटका : 28 जुलाई से होने वाले कॉमनवेल्थ गेम्स में भाग नहीं ले पाएंगे नीरज चोपड़ा

admin

Leave a Comment