Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR
November 4, 2026
Daily Lok Manch
Recent उत्तराखंड

Uttrakhand CM Yogi China Border कड़ाके की ठंड में अचानक सीएम योगी भारत-चीन बॉर्डर पर पहुंचे, जवानों के साथ भारत माता की लगाए जयकारे

भारतीय सैनिक भी योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर काफी उत्साहित नजर आए। योगी ने सभी सैनिकों से मुलाकात की और उनका परिचय पूछा।योगी आदित्यनाथ बदरीनाथ धाम में सीमा सड़क संगठन के गेस्ट हाउस में रात्रि विश्राम करेंगे। सीएम योगी रविवार सुबह बदरीनाथ धाम के दर्शन करेंगे। इसके बाद अगर मौसम सही रहा तो वो केदारनाथ के लिए रवाना होंगे। बता दें, योगी आदित्यनाथ ने नरेंद्रनगर में आयोजित मध्य क्षेत्रीय परिषद की 24वीं बैठक में हिस्सा लिया। इसके बाद योगी आदित्यनाथ का केदारनाथ दौरा प्रस्तावित था, जिसके लिए रुद्रप्रयाग जिला प्रशासन और मंदिर समिति ने भव्य तैयारियां की थी, मगर खराब मौसम के कारण योगी आदित्यनाथ को केदारनाथ दौरा रद करना पड़ा। योगी आदित्यनाथ आज बदरीनाथ धाम में ही रात्रि विश्राम करेंगे। रविवार 8 अक्टूबर को सीएम योगी उत्तराखंड से लखनऊ के लिए रवाना होंगे।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार शाम को अचानक भारत-चीन सीमा पर स्थित माणा बॉर्डर के गांव घस्तोली पहुंच गए। यहां पर सीएम योगी ने तैनात जवानों के साथ भारत माता की जयकारे लगाए। इन दिनों यहां पर कड़ाके की ठंड पड़ रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जब जवानों से मिल रहे थे तो आसपास के वातावरण में धुंध छाई हुई थी। सीएम योगी तीन दिवसीय दौर पर शुक्रवार शाम को देहरादून पहुंचे। शनिवार दोपहर टिहरी जिले के नरेंद्र नगर में मध्य क्षेत्रीय परिषद बैठक केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में आयोजित की गई है, जिसमें उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शामिल हुए। इस बैठक के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ नरेंद्र नगर से हेलीकॉप्टर से बाबा केदारनाथ धाम जाना चाहते थे लेकिन खराब मौसम की वजह से नहीं जा सके। उसके बाद मुख्यमंत्री योगी बदरीनाथ धाम पहुंचे। ‌बदरीनाथ पहुंचने के बाद योगी आदित्यनाथ सबसे पहले भारत-चीन सीमा पर स्थिति माणा बॉर्डर के घस्तोली गांव पहुंचे।

Leave a Comment