Italy first female prime minister : इटली में नई सरकार का हुआ गठन : देश की पहली महिला प्रधानमंत्री बनी जियॉर्जिया मेलोनी - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
April 11, 2026
Daily Lok Manch
अंतरराष्ट्रीय

Italy first female prime minister : इटली में नई सरकार का हुआ गठन : देश की पहली महिला प्रधानमंत्री बनी जियॉर्जिया मेलोनी

इटली के आम चुनावों में इतिहास रचने वाली जियॉर्जिया मेलोनी देश की पहली महिला प्रधानमंत्री बनने जा रही है। ब्रदर ऑफ इटली पार्टी की बैठक में मेलोनी को देश का अगला पीएम चुना गया। उन्होंने नई सरकार का गठन कर दिया है। द्वितीय विश्वयुद्ध के बाद यह इटली में पहली दक्षिणपंथी सरकार होगी। इसी के साथ इटली में ब्रदर्स ऑफ इटली पार्टी की नई सरकार का गठन हो गया है। 45 साल की जियॉर्जिया और उनके कैबिनेट मंत्री आज शपथ लेंगे। चार साल पहले मात्र 4.13% वोट पाने वाली मेलोनी की पार्टी को इस बार 26% वोट मिले।जियोर्जिया मेलोनी का जन्म 15 जनवरी 1977 को हुआ। वह एक इतालवी पत्रकार और पॉलिटिशियन हैं। सेकंड वर्ल्ड वॉर के बाद तानाशाह बेनिटो मुसोलिनी के समर्थकों ने एक आंदोलन शुरू किया था। इसे इटालियन सोशल मूवमेंट नाम दिया गया था। 15 साल की उम्र में मेलोनी ने इसके यूथ विंग में काम किया। मेलोनी के पिता अकाउंटेंट थे। रोम में जन्मीं मेलोनी अंग्रेजी, स्पेनिश और फ्रेंच बोलती हैं। उनकी एक बेटी है, जिसका जन्म 2006 में हुआ।2008 में जॉर्जिया 31 साल की उम्र में मंत्री बनीं। वे इटली की सबसे युवा मंत्री थीं। सिल्वियो बर्लुस्कोनी द्वारा उन्हें यूथ एंड स्पोर्ट मंत्रालय दिया गया। 2012 में जॉर्जिया ने अपनी पार्टी ब्रदर ऑफ इटली का गठन किया। वे खुद को रोमन, राजनेता और पत्रकार बताती हैं। हालांकि, वे कहती हैं कि वे इससे पहले एक ‘इतालवी’ हैं। मेलोनी ने 2006 में एक बेटी को भी जन्म दिया था। मेलोनी ने एक टीवी इंटरव्यू में कहा था, ”मुसोलिनी एक अच्छे राजनेता थे। उन्होंने जो कुछ भी किया, वह इटली के लिए किया।

Related posts

इस साल का आखिरी सूर्य ग्रहण का प्रभाव सबसे अधिक अंटार्कटिका द्वीप में रहा, भारत में इसका नहीं रहा असर

admin

Finally After all, Google relaunched street view the best feature that was closed 10 years ago

admin

Leave a Comment