TESLA WATCH: नई शुरुआत : टेस्ला कंपनी के चेयरमैन एलन मस्क ने इंसानों जैसा दिखने वाला "रोबोट" बना कर दुनिया को किया हैरान, मनुष्य जैसा करने लगा काम, देखें वीडियो - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
March 26, 2026
Daily Lok Manch
Recent tech अंतरराष्ट्रीय

TESLA WATCH: नई शुरुआत : टेस्ला कंपनी के चेयरमैन एलन मस्क ने इंसानों जैसा दिखने वाला “रोबोट” बना कर दुनिया को किया हैरान, मनुष्य जैसा करने लगा काम, देखें वीडियो

(Tesla company chairman Elon musk humanoids optimus robot launch ) : दुनिया के सबसे रईस बिजनेसमैन और टेस्ला कंपनी के चेयरमैन एलन मस्क (Elon musk) नई-नई टेक्नोलॉजी लाने के लिए सुर्खियों में रहते हैं। ‌एलन मस्क का दिमाग आने वाली सदी को लेकर एक्टिव रहता है। एलन मस्क काफी समय से अंतरिक्ष, चंद्रमा, मंगल ग्रह पर बस्ती बसाने के लिए भी तैयारी कर रहे हैं। ‌वहीं उनकी टेस्ला कंपनी की इलेक्ट्रिक कार भी पूरे दुनिया भर में सुर्खियों में बनी हुई है। ‌अब एलन ने एक कदम और आगे बढ़ाते हुए पिछले दिनों अमेरिका के कैलिफोर्निया में इंसान जैसा एक “रोबोट” भी तैयार कर दुनिया को हैरान कर दिया है। ‌इस रोबोट के प्रोटोटाइप को स्टेज पर उतारने के साथ ही इसका एक वीडियो भी दिखाया गया, जिसमें यह रोबोट बॉक्स उठाते, पौधों को पानी देते और इंसानों जैसे काम करते भी दिख रहा है।

Tesla company chairman Elon musk humanoids optimus robot launch

इस कार्यक्रम में मस्क ने कहा कि हमारा उद्देश्य जल्द से जल्द इसे उपयोगी ह्यूमनॉइड रोबोट बनाने का है। एलन मस्क का कहना है कि उनका यह रोबोट कारोबार उनके कार बिजनेस व्यवसाय से ज्यादा सक्सेस होगा। इवेंट का आयोजन कैलिफोर्निया स्थित टेस्ला के ऑफिस में किया गया। बताया जा रहा है कि 3 साल बाद यह रोबोट बिक्री के लिए भी उपलब्ध होगा। ‌ इस रोबोट की कीमत 16 लाख बताई जा रही है। ‌एलन मस्क का बनाया गया इंसान जैसा रोबोट पूरी दुनिया भर में चर्चा में है।

यह भी पढ़ें– यूपी में दर्दनाक हादसा : दुर्गा पंडाल में धार्मिक कार्यक्रम के दौरान आग लगने से 5 की मौत, 50 से अधिक लोग झुलसे

Related posts

3 दिसंबर, मंगलवार का पंचांग और राशिफल

admin

PM Modi UPITS पीएम मोदी ने इंटरनेशनल ट्रेड शो’ में उद्यमियों से की मुलाकात

admin

Uttarakhand सीएम धामी ने पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल से की मुलाकात

admin

Leave a Comment