September 7, 2026
Daily Lok Manch
Recent अंतरराष्ट्रीय उत्तराखंड

पिथौरागढ़ भारत-नेपाल बॉर्डर पर नेपाली नागरिकों ने किया पथराव, एक भारतीय मजदूर घायल

उत्तराखंड के पिथौरागढ़ भारत-नेपाल बार्डर पर रविवार 4 दिसंबर को नेपाल की ओर से भारतीय लोगों पर पथराव किया गया। जिसमें एक मजदूर घायल हो गया है। ‌‌भारतीय मजदूर अपनी तरफ काली नदी पर तट बनाने का काम कर रहे थे। नेपाल के नागरिक इसका विरोध कर रहे हैं। पत्थरबाजी होने पर भारतीय मजदूरों में भी भगदड़ मच गई। जिससे माहौल तनावपूर्ण हो गया है। एसपी पिथौरागढ़ लोकेश सिंह ने बताया कि घटना आज दोपहर की है। नदी में चैनलाइज निर्माण कार्य चल रहा है। इस दौरान करीब आधा दर्जन से अधिक नेपाली नागरिकों ने भारतीय मजदूरों पर पथराव किया, जिसमें एक मजदूर घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस और जिला प्रशासन की टीम ने स्थिति का मौका मुआयना किया।

Leave a Comment