Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR
October 27, 2026
Daily Lok Manch
राष्ट्रीय स्पोर्ट्स

नीरज चोपड़ा दुनिया के नंबर-वन जेवलिन थ्रोअर बने, एंडर्सन पीटर्स को पीछे छोड़ा

भारत के नीरज चोपड़ा ने एक और उपलब्धि अपने नाम हासिल की है। टोक्यो ओलिंपिक के गोल्ड मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा दुनिया के नंबर-वन जेवलिन थ्रोअर बन गए हैं। वह देश के पहले एथलीट हैं, जिन्होंने यह उपलब्धि हासिल की है। वर्ल्ड एथलेटिक्स फेडरेशन ने सोमवार को यह रैंकिंग जारी की। नीरज 1455 अंकों के साथ नंबर वन पर काबिज हैं। उन्होंने वर्ल्ड चैंपियन ग्रेनाडा के एंडर्सन पीटर्स को 22 अंकों से पीछे छोड़ दिया। रैकिंग में पड़ोसी देश पाकिस्तान के थ्रोअर अरशद नदीम पांचवें स्थान पर रहे। नदीम ने कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड मेडल जीता था। इसमें नीरज चोपड़ा चोट की वजह से भाग नहीं ले पाए थे।

Leave a Comment