विधानसभा चुनाव: एनडीए आज जारी कर सकती है प्रत्याशियों की पहली लिस्ट, पटना में होगी प्रेस कॉन्फ्रेंस - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
August 16, 2026
Daily Lok Manch
Recent राजनीतिक राष्ट्रीय

विधानसभा चुनाव: एनडीए आज जारी कर सकती है प्रत्याशियों की पहली लिस्ट, पटना में होगी प्रेस कॉन्फ्रेंस

विधानसभा चुनाव को लेकर एनडीए में सीटों के बंटवारे के उपरांत अब सोमवार को पटना में साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस होगी।

होटल चाणक्या में 13 अक्टूबर की शाम 4 बजे उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की जाएगी। भाजपा, जदयू, लोजपा रामविलास, हम एवं रालोमो के शीर्ष नेता प्रेस कॉन्फ्रेंस में सम्मिलित होंगे।

हालांकि, उपेंद्र कुशवाहा की राष्ट्रीय लोक मोर्चा (रालोमो) ने प्रत्याशियों के नामों की घोषणा अनौपचारिक रूप से कर दी है। वहीं, लोजपा रामविलास एवं हम को कौन-कौन सी सीटें मिली है, इसे लेकर चर्चा का दौर जारी है।

उम्मीद यह जताई जा रही है कि आज ही बीजेपी, जदयू और लोजपा रामविलास अपने प्रत्याशियों के नाम की पहली लिस्ट जारी कर सकती है।

वहीं, काफी मंथन के बाद आज आखिरकार एनडीए में सीटों का बंटवारा हो गया है। सीट बंटवारे के तहत इस बार जदयू और बीजेपी के बराबर सीटें मिली हैं। इस बात की जानकारी बीजेपी नेता धर्मेंद्र प्रधान ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दी।

वहीं, एनडीए की सीट शेयरिंग के बाद महागठबंधन के नेताओं का भी जमावड़ा दिल्ली में लगा है। आज ही महागठबंधन भी सीट शेयरिंग की घोषणा कर सकती है।

धीरे-धीरे बिहार चुनाव अब दिलचस्प होता जा रहा है। 6 और 11 नवंबर को बिहार विधानसभा चुनाव के लिए वोट पड़ेंगे और 14 नवंबर को चुनाव का परिणाम आएगा।

Related posts

लखनऊ में समाजवादी पार्टी का लगाया गया “पोस्टर” यूपी के सियासी गलियारों में बना चर्चा में

admin

Women Reservation Bill Passed Rajyasabha PM Modi Birthday : नारी शक्ति वंदन विधेयक उच्च सदन से भी पास, यह बिल पारित होने के बाद उपराष्ट्रपति पीएम मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी, जानिए आज जगदीप धनखड़ ने प्रधानमंत्री को बर्थडे की क्यों बधाई दी

admin

पेट्रोल-डीजल, रिफाइंड-तेल और नींबू के हाई रेट के बीच आज कुछ तो हुआ सस्ता, मिली राहत

admin

Leave a Comment