Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR
October 23, 2026
Daily Lok Manch
उत्तराखंड

पंतनगर कृषि विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल को मानक उपाधि से नवाजा गया


उत्तराखंड के रुद्रपुर में स्थित पंतनगर कृषि विश्वविद्यालय के 34वें दीक्षांत समारोह गुरुवार को आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल को मानद उपाधि से नवाजा गया। दीक्षांत समारोह में 2503 छात्र और छात्राओं को उपाधि दी गई। इस दौरान पांच हजार लोग इस ऐतिहासिक क्षण के गवाह बने। इस दौरान महामहिम राज्यपाल लेफ्टि. जनरल (सेवानिवृत्त) गुरमीत सिंह, कृषि मंत्री गणेश जोशी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। इस दौरान 70 श्रेष्ठ विद्यार्थियों को पदक से नवाजा गया। शैक्षणिक सत्र 2020-21 के लिए रोशनी चंद और 2021-22 के लिए सुरवी रावत को कुलाधिपति पदक से नवाजा गया। दोनों सत्रों के 26 विद्यार्थियों को कुलपति स्वर्ण पदक, 22 विद्यार्थियों को रजत और 21 विद्यार्थियों को कांस्य पदक से सम्मानित किया गया।

Leave a Comment