August 25, 2026
Daily Lok Manch
अंतरराष्ट्रीय राष्ट्रीय

भारतीय मूल के नंद ने अमेरिका में हासिल किया बड़ा मुकाम, शुरू की नई पारी

भारतीय मूल के नंद मूलचंदानी ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक और उपलब्धि हासिल की है। ‌अमेरिकी खुफिया एजेंसी सीआईए में अब वह अपनी नई पारी की शुरुआत करने जा रहे हैं। मूलचंदानी सीआईए के पहले चीफ टेक्नॉलॉजी अधिकारी नियुक्त किए गए हैं। इस पोस्ट पर पहुंचने वाले पहले भारतीय हैं। इससे पहले मूलचंदानी यूएस डिफेंस डिपार्टमेंट में जॉइंट आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस ऑफिसर थे। मूलचंदानी की शुरुआती पढ़ाई राजधानी दिल्ली में हुई है। ‌यहां से पढ़ाई करने के बाद वह अमेरिका चले गए थे। आगे की पढ़ाई मूलचंदानी ने अमेरिका में की और कई बड़ी  डिग्रियां हासिल की। ‌‌उन्होंने कॉलेज और हायर स्टडीज अमेरिका में ही की। नंद ने 1979 से 1987 के बीच ब्लूवेल्स स्कूल ऑफ इंटरनेशनल स्टडीज में पढ़ाई की। इसके बाद वो कॉर्नेल यूनिवर्सिटी चले गए। यहां उन्होंने कंप्यूटर साइंस और मैथ्स में डिग्री ली। इसके बाद नंद ने स्टेनफोर्ड यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की और आखिर में हार्वर्ड यूनिवर्सिटी से मास्टर्स इन पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन में डिग्री ली। इस बीच मूलचंदानी को अमेरिका की नागरिकता भी मिल गई थी। ‌ 

Leave a Comment