गोरखनाथ मंदिर में पुलिसकर्मियों पर हमला करने वाले मुर्तजा अब्बास को कोर्ट ने सुनाई फांसी की सजा - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
March 29, 2026
Daily Lok Manch
उत्तर प्रदेश धर्म/अध्यात्म

गोरखनाथ मंदिर में पुलिसकर्मियों पर हमला करने वाले मुर्तजा अब्बास को कोर्ट ने सुनाई फांसी की सजा

गोरखपुर के गोरखनाथ मंदिर में हमला करने वाले मुर्तजा अब्बास के खिलाफ एनआईए कोर्ट ने सजा का ऐलान कर दिया है। अदालत ने मुर्तजा को फांसी की सजा सुनाई है।
बता दें कि मुर्तजा पर UAPA के तहत मामला दर्ज हुआ था और इसे आतंकी माना गया था। सोमवार को सुनवाई के लिए आतंकी मुर्तजा अब्बास को कड़ी सुरक्षा में लखनऊ में NIA/ATS की अदालत में लाया गया। इसने अप्रैल 2022 में गोरखनाथ मंदिर पर हमला किया था। सजा का ऐलान होने के बाद एडीजी लॉ एंड ऑर्डर प्रशांत कुमार ने कहा, लगातार 60 दिन के रिकॉर्ड तक सुनवाई के बाद आज सजा का ऐलान हुआ है। इसमें धारा 121 IPC के तहत फांसी की सजा और 307 जो पुलिस पर हमला हुआ था उसमें उम्र कैद की सजा सुनाई गई है।

Related posts

Afzal Ansari member of Parliament cancel : बड़ा झटका : माफिया मुख्तार अंसारी के छोटे भाई और बसपा सांसद अफजाल अंसारी की सांसदी हुई रद

admin

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने निकाली 500 से अधिक पदों पर भर्ती, जारी किया नोटिफिकेशन

admin

28 अप्रैल, रविवार का पंचांग और राशिफल

admin

Leave a Comment