भारत समेत दुनिया को मंकीपॉक्स ने चिंता में डाला, विश्व स्वास्थ संगठन ने "ग्लोबल हेल्थ एमरजेंसी" घोषित किया - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
August 11, 2026
Daily Lok Manch
अंतरराष्ट्रीय हेल्थ

भारत समेत दुनिया को मंकीपॉक्स ने चिंता में डाला, विश्व स्वास्थ संगठन ने “ग्लोबल हेल्थ एमरजेंसी” घोषित किया

अभी कुछ समय पहले तक लग रहा था कि मंकीपॉक्स बीमारी धीरे-धीरे नियंत्रण हो रही है। लेकिन ऐसा हुआ नहीं। पिछले कुछ दिनों से भारत में केरल राज्य में 3 मरीज मंकीपॉक्स के मिल चुके हैं। अब दुनिया भर को मंकीपॉक्स ने जबरदस्त चिंता में डाल दिया है। ब्रिटेन और यूरोप में शुरू हुए मामले अब तेजी के साथ बढ़ रहे हैं। इसी को लेकर शनिवार को वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन यानी विश्व स्वास्थ्य संगठन ने इसे ग्लोबल हेल्थ एमरजेंसी घोषित कर दिया है। डब्ल्यूएचओ के महानिदेशक टेड्रोस अदनोम घेब्रेयसुस ने शनिवार को कहा कि मौजूदा वैश्विक मंकीपॉक्स प्रकोप एक ‘स्वास्थ्य आपातकाल’ है। डॉ टेड्रोस ने कहा, मंकीपॉक्स संक्रमण में वृद्धि हुई है और अब 75 देशों में 16 हजार से अधिक केस और पांच मौतों की पुष्टि की जा चुकी है। केरल में भी मंकीपॉक्स के मरीज मिले हैं। हालांकि अभी देश में एक भी मरीज की मृत्यु का समाचार नहीं है। लेकिन फिर भी इस महामारी से देशवासियों को सावधान रहना होगा।

Related posts

PM modi Washington Ronald Reagan H1-B Visa पीएम मोदी ने अमेरिका में रह रहे लाखों प्रवासी भारतीयों की वर्षों पुरानी मांग पूरी की, H1 बी वीजा के दी सौगात, सभागार में गूंजे मोदी-मोदी के नारे, यूएस का दौरा खत्म कर अब प्रधानमंत्री मिस्र रवाना, वीडियो

admin

पड़ोसी के साथ ऐतिहासिक सफर की शुरुआत : भारत-नेपाल के बीच इस स्टेशन से शुरू हुई ट्रेन सेवा

admin

ब्रिटेन के बाद एक और यूरोपीय देश आयरलैंड में भारतीय मूल के वराडकर बने प्रधानमंत्री, पीएम मोदी ने दी बधाई

admin

Leave a Comment