मोदी सरकार का केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स को दशहरा-दिवाली गिफ्ट, बढ़ाया महंगाई भत्ता, 1 जुलाई 2025 से लागू होगा - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
April 10, 2026
Daily Lok Manch
Recent राष्ट्रीय

मोदी सरकार का केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स को दशहरा-दिवाली गिफ्ट, बढ़ाया महंगाई भत्ता, 1 जुलाई 2025 से लागू होगा

DA hike: दिवाली से ठीक पहले केंद्र सरकार ने सरकारी कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ता 3 फीसदी बढ़ाने का फैसला किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) की अध्यक्षता में बुधवार को हुई कैबिनेट की बैठक में केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए महंगाई भत्ता 55 फीसदी से बढ़ाकर 58 फीसदी करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। इस कदम से लगभग 49.19 लाख केंद्रीय कर्मचारियों और 68.72 लाख पेंशनभोगियों को लाभ होगा।

कैबिनेट ने कहा, “महंगाई भत्ते (DA)और महंगाई राहत (DR) दोनों में बढ़ोतरी से सरकारी खजाने पर सालाना ₹10,083.96 करोड़ का संयुक्त प्रभाव पड़ेगा।” यह बढ़ोतरी सातवें केंद्रीय वेतन आयोग की सिफारिशों पर आधारित स्वीकृत फॉर्मूले के अनुसार की गई है। इसके तहत महंगाई के अनुरूप वेतन और पेंशन में समायोजन किया जाता है। 1 जुलाई 2025 से यह प्रभावी माना जाएगा।

DA: साल में दो बार होता है संशोधित

केंद्र सरकार की ओर से महंगाई भत्ता (DA) या महंगाई राहत (DR) साल में दो बार, पहला जनवरी और दूसरा जुलाई, संशो धित किया जाता है। दरअसल, सरकार ऑल इंडिया कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स (AICPI) के आधार पर कर्मचारियों के लिए डीए निर्धारित करती है। देश में महंगाई को इसी इंडेक्स के आधार पर मापा जाता है।

महंगाई भत्ता हमेशा कर्मचारी की बेसिक सैलरी (Basic Pay) पर ही कैलकुलेट किया जाता है। आमतौर पर केंद्र सरकार के ऐलान के बाद राज्य सरकारें भी महंगाई भत्ता बढ़ाने का फैसला करती हैं।

Related posts

पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव में भाजपा के सभी नेता व्यस्त लेकिन एक केंद्रीय मंत्री ने इसलिए बना रखी है दूरी

admin

Donald Trump Pennsylvania rally shooting Attack VIDEO : बाल बाल बचे Donald Trump : अमेरिकी पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर चुनावी रैली के दौरान शूटर ने मारी गोली, कान चीरते हुए निकल गई, सुरक्षा कर्मियों ने मौके पर ही हमलावर को किया ढेर, देखिए लाइव वीडियो

admin

SCO meeting अमेरिका के साथ खराब संबंधों के बीच आज भारत का चीन की धरती से डोनाल्ड ट्रंप को कड़ा संदेश, पीएम मोदी, शी जिनपिंग और पुतिन की तिकड़ी साथ दिखाई देगी, दुनिया में चर्चा में आया तियानजिन शहर

admin

Leave a Comment