Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR
October 25, 2026
Daily Lok Manch
राष्ट्रीय शिक्षा और रोज़गार

विधायक ने 56 साल की आयु में दी 10वीं की परीक्षा, ड्राइवर से मिली पढ़ाई की प्रेरणा, इस सीट से हुए हैं निर्वाचित


यह सच है कि पढ़ाई की कोई आयु नहीं होती है। जब जागो तभी सवेरा। ऐसे ही एक विधायक हैं जिनकी करीब 40 साल बाद एक बार फिर से पढ़ने की ललक लग गई। ‌यह हैं ओडिशा राज्य के बीजू जनता दल के विधायक अंगद कन्हार। बता दें कि ओडिशा बोर्ड की 10वीं परीक्षा शुक्रवार से शुरू हुई हैं, जिसमें 5.8 लाख से ज्यादा छात्र शामिल हो रहे हैं। इन छात्रों में बीजू जनता दल के विधायक अंगद कन्हार भी शामिल हैं। 56 साल के अंगद ने छात्रों के बीच बैठकर 10वीं की परीक्षा दी। अंगद कन्हार ओडिशा के फूलबनी विधानसभा क्षेत्र के विधायक हैं। कन्हार, कंधमाल जिले के पीताबारी गांव के रुजंगी हाईस्कूल में शुक्रवार को 10वीं बोर्ड की परीक्षा देने पहुंचे थे। विधायक ने बताया कि उन्होंने साल 1978 में पढ़ाई छोड़ दी थी। ‌उन्होंने बताया कि दोबारा पढ़ाई करने के लिए उनके ड्राइवर और पंचायत के सदस्यों ने प्रेरणा दी। ‌ विधायक ने कहा कि वो परीक्षा पूरी तैयारी के साथ दे रहे हैं, रिजल्ट में पता नहीं कि पास होंगे या नहीं।

Leave a Comment