Miss World compitition : तीन दशक बाद भारत "मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता" का करेगा आयोजन, 130 से अधिक देशों की सुंदरियां करेंगी सुंदरता का प्रदर्शन - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
March 1, 2026
Daily Lok Manch
Recent मनोरंजन

Miss World compitition : तीन दशक बाद भारत “मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता” का करेगा आयोजन, 130 से अधिक देशों की सुंदरियां करेंगी सुंदरता का प्रदर्शन

करीब तीन दशक यानी 27 साल बाद एक बार फिर भारत मिस वर्ल्ड की मेजबानी करने के लिए तैयार है। भारत को ऑफिशियली प्रतियोगिता के वेन्यू के तौर पर चुना गया है। प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा गया, ‘मिस वर्ल्ड ऑर्गनाइजेशन को यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि 71वीं मिस वर्ल्ड 2023 पेजेंट के लिए मेजबान देश के रूप में भारत को चुना गया है। भारत को इस प्रतिष्ठित सम्मान से सम्मानित करने का निर्णय देश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, विविधता को बढ़ावा देना महिलाओं को सशक्त बनाना है।
इस प्रतियोगिता में 130 देशों के चैंपियन एक महीने तक अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे। यह ग्रांड फिनाले नवंबर या दिसंबर में होगा। हालांकि अभी तक तारीख का जिक्र नहीं किया गया है। संभावना जताई जा रही है कि जल्द ही तारीख का ऐलान हो जाएगा। मिस वर्ल्ड संस्था का कहना है कि इस प्रतियोगिता से भारत में चैरिटेबल वर्क्स को बढ़ावा मिलेगा और यह समाज में लोगों को प्रेरित करेगा। संस्था की चेयरपर्सन और सीआईओ मिस जूलिया मॉर्ले (Julia Morley) ने कहा कि वह बहुत खुश हैं कि इस वर्ष प्रतियोगिता का आयोजन भारत में हो रहा है। जूलिया ने बताया कि वह करीब 30 वर्ष पहले भारत आई थी और तभी उन्हें इस देश से प्यार हो गया था। दुनिया के 130 से अधिक देशों के कंटेस्टेंट इस प्रतियोगिता में भाग लेंगे।
भारत की ओर से सिनी शेट्टी इस प्रतियोगिता में भाग लेंगी। सिनी ने मिस इंडिया वर्ल्ड 2022 का खिताब अपने नाम किया था। अब तक भारत की 6 महिलाएं यह खिताब अपने नाम कर चुकी हैं। सबसे पहले 1966 में रीता फारिया ने भारत की ओर से यह खिताब जीता था। उसके बाद ऐश्वर्या राय (1994), डायना हेडन (1997), युक्ता मुखी (1999), प्रियंका चोपड़ा (2000) और मानुषी छिल्लर (2017) ने विश्व में भारत का नाम रोशन किया। बता दें कि भारत में साल 1996 में मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। इसके बाद अब एक बार फिर भारत मिस वर्ल्ड की मेजबानी करने जा रहा है।

Related posts

PM Modi Namibia visit : ब्राजील का दौरा खत्म कर पीएम मोदी नामीबिया पहुंचे

admin

Budget 2025 LPG Cylinder Price Low : बजट से पहले ही मिल गया जनता को तोहफा, सस्ता हो गया एलपीजी सिलेंडर

admin

17 मार्च, शुक्रवार का पंचांग और राशिफल

admin

Leave a Comment