उत्तराखंड में पौड़ी, अल्मोड़ा और हल्द्वानी में मिनी कंट्रोल रूम स्थापित किए जाएंगे - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
March 9, 2026
Daily Lok Manch
उत्तराखंड

उत्तराखंड में पौड़ी, अल्मोड़ा और हल्द्वानी में मिनी कंट्रोल रूम स्थापित किए जाएंगे



प्रदेश में वाहनों पर नजर रखने के लिए अब तीन स्थानों पर मिनी कंट्रोल रूम स्थापित किए जाएंगे। ये स्थान पौड़ी, अल्मोड़ा व हल्द्वानी है। इन नए मिनी कंट्रोल रूम की स्थापना का उद्देश्य यह है कि वाहनों पर लगे व्हीकल लोकेशन ट्रेकिंग डिवाइस (वीएलटीडी) के जरिये नियमों के उल्लंघन की सूचनाओं पर त्वरित कार्रवाई की जा सके।

प्रदेश सरकार ने वाहनों में वीएलटीडी लगाना अनिवार्य किया है। नए वाहनों पर यह डिवाइस लग कर आ रही है, जबकि पुराने वाहनों में परिवहन विभाग यह सुनिश्चित कर रहा है कि डिवाइस लगाई जाएं। इस क्रम में प्रदेश में अब तक 80 हजार से अधिक वाहनों में वीएलटीडी लगाया जा चुका है।

Related posts

Uttarakhand : रुद्रपुर तहसील का औचक निरीक्षण में खामियां मिलने पर कुमाऊं कमिश्नर ने कर्मचारियों को लगाई फटकार

admin

Uttarakhand Kedarnath Badrinath Dham Digital Donation QR Code Scanner : केदारनाथ-बद्रीनाथ धाम में भक्तों से ठगी करने के लिए लगा दिए क्यूआर कोड

admin

Uttarakhand सीएम धामी ने शीतकालीन पर्यटन और महोत्सवों को बढ़ावा देने के दिए निर्देश

admin

Leave a Comment