Video मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी : पूरा उत्तर भारत शीतलहर-कोहरे से बेहाल, दिल्ली-एनसीआर में दिन में भी सड़कों पर छाया घना अंधेरा, यातायात प्रभावित, देखें वीडियो - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
March 2, 2026
Daily Lok Manch
Recent मौसम राष्ट्रीय

Video मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी : पूरा उत्तर भारत शीतलहर-कोहरे से बेहाल, दिल्ली-एनसीआर में दिन में भी सड़कों पर छाया घना अंधेरा, यातायात प्रभावित, देखें वीडियो

यहां देखें वीडियो 👇



पूरा उत्तर भारत तेज शीतलहर और कोहरे की वजह से कराह उठा है। देश की राजधानी दिल्ली के आसपास इलाकों में जैसे सड़के ही गायब हो गई हैं। कड़ाके की ठंड की वजह से यातायात पर भी जबरदस्त असर पड़ा है। दिल्ली एनसीआर कोहरे और शीतलहर की पूरी तरह आगोश में है। इसके साथ पूरा उत्तर भारत सर्दी की चपेट में है। कई राज्यों में सुबह और रात के समय लोगों को घने कोहरे का सामना करना पड़ रहा है। राजधानी दिल्ली में भी हालात खराब है। सुबह और शाम के वक्त कोहरे के कारण विजिबिलिटी न के बराबर है। मौसम विभाग के मुताबिक 10 जनवरी तक पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और उत्तर प्रदेश के लिए ठंड का रेड अलर्ट जारी किया गया है. राजधानी दिल्ली में शीतलहर के साथ-साथ आज (9 जनवरी) सुबह घना कोहरा छाया रहा। नोएडा में भी शीतलहर का प्रकोप जारी है. कोहरे के कारण लोगों को आवाजाही में भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. दिल्ली में सफदरजंग में आज 1.9 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया. दिल्ली में दिन का तापमान भी 15-17 डिग्री है. राजस्थान के चूरू में न्यूनतम तापमान 0.5 डिग्री सेल्सियस है। ठंड के सितम के बीच दिल्ली-यूपी समेत ज्यादातर जगहों पर 15 जनवरी तक स्कूलों को बंद करने का निर्देश जारी किया गया है। वहीं उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में भी आज सुबह धूप गायब हो गई । उत्तराखंड के मैदानी इलाकों देहरादून, हरिद्वार और ऋषिकेश में सर्दी से बुरा हाल है। मौसम विभाग के मुताबिक 10 जनवरी तक पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और उत्तर प्रदेश के लिए ठंड का रेड अलर्ट जारी किया गया है।




वहीं राजस्थान और बिहार के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। पटना में न्यूनतम तापमान 7.2 डिग्री, जबकि जम्मू के कटरा में 7.6 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं राजस्थान के जोबनेर में पारा माइनस 2.5 डिग्री तक जा गिरा। मौसम विभाग के मुताबिक, 10 जनवरी के बाद इन राज्यों में कोहरा कम होगा। उत्तर भारत और देश के पूर्वी हिस्सों में धुंध की की वजह से 480 से अधिक ट्रेनों और 25 से अधिक उड़ानों का शेड्यूल प्रभावित हुआ। दिल्ली में न्यूनतम तापमान 1.9 डिग्री तक जा पहुंचा। उत्तर प्रदेश की बात करें तो राजधानी लखनऊ में शीत लहर के चलते के स्कूलों में 14 जनवरी तक छुट्टियां बढ़ा दी गई हैं। दिल्ली में रविवार को सीजन का सबसे सर्द दिन रहा। सफदरजंग में न्यूनतम तापमान 1.9 डिग्री दर्ज हुआ है। पिछले तीन दिनों से राजधानी का न्यूनतम तापमान हिल स्टेशन से भी कम दर्ज हो रहा है। यानी हिल स्टेशनों से भी ज्यादा सर्दी दिल्ली में पड़ रही है।



राजधानी दिल्ली में लोगों का ठंड से हाल बेहाल हो रहा है। तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। कोहरे के चलते आम जन जीवन पर अस्त-व्यस्त हो गया है । जिसका असर सड़क यातायात से लेकर रेल सेवा और फ्लाइट्स पर भी देखने को मिल रहा है। दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर करीब 30 विमानों की उड़ान पर असर पड़ा है। वहीं, यूपी, पंजाब, हरियाणा, बिहार समेत विभिन्न राज्यों से आने-जाने वाली उत्तर रेलवे की दर्जनों ट्रेनें अपने निर्धारित समय से लेट चल रही हैं। दिल्ली में अगर आज की बात करें तो सुबह साढ़े आठ बजे के करीब सफदरजंग के आसपास के इलाकों में न्यूनतम तापमान 3.8 दर्ज किया गया। वहीं, विजिबिलिटी 25 मीटर दर्ज की गई। पालम इलाक में न्यूनतम तापमान 5.8 दर्ज किया गया। वहीं, इस इलाके में दृश्यता 50 मीटर दर्ज की गई। मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो आने वाले दो-तीन दिनों के भीतर मौसम में कोई बड़ा बदलाव होने की उम्मीद कम है। दिल्ली, यूपी, बिहार, पंजाब, कोलकाता समेत देश के विभिन्न हिस्सों से आने-जाने वाली राजधानी एक्सप्रेस सहित दर्जनों ट्रेनें देर से चल रही हैं। वहीं, दिल्ली की एक फ्लाइट को डायवर्ट भी किया गया है। हालांकि, अभी तक उड़ानें रद होने की खबर नहीं है।

Related posts

74 साल बाद लौटी “रफ्तार” : पीएम मोदी ने अपना जन्मदिवस मनाया खास अंदाज में, “कूनो में प्रधानमंत्री ने खुद पिजड़ा खोलकर 3 चीतों को छोड़ा”, देखें वीडियो

admin

Pune Helicopter Crash दुखद हादसा : उड़ान भरने के 10 मिनट बाद ही हेलीकॉप्टर क्रैश, हादसे के बाद लगी भीषण आग, दो पायलट और एक इंजीनियर की मौत, रेस्क्यू जारी, देखें वीडियो

admin

UttarPradesh New Expressway योगी सरकार ने यूपी में एक और नए एक्सप्रेस-वे को दी मंजूरी, गंगा एक्सप्रेस-वे से होगा कनेक्ट, इन जिलों के लोगों को होगा फायदा

admin

Leave a Comment