Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR
October 9, 2026
Daily Lok Manch
उत्तर प्रदेश राजनीतिक

सीमा कुशवाहा को मायावती ने बसपा में दी बड़ी जिम्मेदारी, यूपी के इस जिले की रहने वाली हैं

वरिष्ठ वकील और दिल्ली के निर्भया मामले में पीड़ित पक्ष की वकील रही सीमा कुशवाहा को आज बसपा में बड़ी जिम्मेदारी मिली है। बीएसपी सुप्रीमो मायावती ने सीमा कुशवाहा को दिल्ली बसपा का प्रदेश प्रभारी नियुक्त किया है। ‌ बता दें कि इसी साल जनवरी में सीमा कुशवाहा ने बसपा का दामन थामा था। ‌ पार्टी महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई थी। उसके बाद मायावती ने उन्हें पार्टी में राष्ट्रीय प्रवक्ता की जिम्मेदारी दी थी। सीमा कुशवाहा यूपी के इटावा की रहने वाली हैं। निर्भया मामले में पीड़ित पक्ष की वकील थीं और उन्होंने कानून लड़ाई को अंजाम तक पहुंचाया। महिला अधिकारों की मुखर वकालत करने वाली कुशवाहा ने निर्भया मामले में निचली अदालत से लेकर सुप्रीम कोर्ट तक पैरवी कर पीड़ित पक्षकार को न्याय दिलाने में अहम भूमिका निभाई थीं ।


http://महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर की बेटी करने जा रहीं हैं नई पारी की शुरुआत

https://dailylokmanch.com/great-cricketer-sachin-tendulkars-daughter-is-going-to-start-a-new-innings/

Leave a Comment