आज तो मायावती ने मारी बाजी, शिवपाल ने खास अंदाज में सीएम योगी को दी बधाई, पीएम मोदी समेत तमाम भाजपा नेताओं ने दी शुभकामनाएं - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
June 3, 2026
Daily Lok Manch
उत्तर प्रदेश उत्तराखंड राष्ट्रीय

आज तो मायावती ने मारी बाजी, शिवपाल ने खास अंदाज में सीएम योगी को दी बधाई, पीएम मोदी समेत तमाम भाजपा नेताओं ने दी शुभकामनाएं

(Up cm Yogi Adityanath 50th birthday) उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आज 50 वे जन्मदिवस पर सुबह से ही बधाई और शुभकामनाएं देने का तांता लगा हुआ है। राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री गृह मंत्री, रक्षा मंत्री, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष समेत तमाम केंद्रीय मंत्री और कई प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों समेत तमाम जानी-मानी हस्तियां सीएम योगी को जन्मदिवस की सोशल मीडिया और ट्वीट के माध्यम से बधाई दी हैं। बसपा सुप्रीमो मायावती सीएम योगी को बधाई देने में सबसे आगे रहे। उन्होंने सभी को पीछे छोड़ दिया। मायावती की सीएम योगी को ट्विटर पर बधाई सबसे पहले आई।सीएम योगी को मायावती ने 7 बजकर 48 मिनट, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 8 बजकर 26 मिनट, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने 8 बजकर 27 मिनट और गृहमंत्री अमित शाह ने 8 बजकर 58 मिनट पर ट्वीट कर बधाई दी है। अब आइए जानते हैं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिवस पर राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री समेत इन नेताओं ने ट्वीट कर क्या लिखा।

राष्ट्रपति ने रविवार सुबह योगी को जन्मदिन की बधाई और शुभकामनाएं दीं। राष्ट्रपति भवन ने एक ट्वीट में कहा अपने गोरखपुर प्रवास के दौरान राष्ट्रपति ने आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को उनके जन्मदिन पर बधाई व शुभकामनाएं दीं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को उनके 50वें जन्मदिन पर शुभकामनाएं दीं और उनकी सराहना करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में राज्य ने विकास की नयी ऊंचाइयों को छुआ है। प्रधानमंत्री मोदी ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘उत्तर प्रदेश के ऊर्जावान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जन्मदिन की शुभकामनाएं। उनके कुशल नेतृत्व में राज्य ने प्रगति की नयी ऊंचाइयों को छुआ है। उन्होंने राज्य की जनता के लिए लोक हितकारी शासन सुनिश्चित किया है। उनके स्वस्थ व दीर्घायु जीवन की कामना करता हूं।’’

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी सीएम योगी को जन्मदिन की बधाई दी है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा है- ‘ नए उत्तर प्रदेश के निर्माण में पूरी शक्ति और युक्ति से जुट मुख्यमंत्री जी को जन्मदिवस की अनंत शुभकानाएं। प्रदेश की जनता के कल्याण और विकास के लिए वे समर्पित भाव से निरंतर परिश्रम कर रहे हैं। ईश्वर उन्हें स्वस्थ और दीर्घायु करें।

गृह मंत्री अमित शाह ने भी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जन्मदिन पर बधाई दी है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि योगी आदित्यनाथ जी को जन्मदिन की शुभकामनाएं। मोदी जी के मार्गदर्शन में आपने जिस प्रकार उत्तर प्रदेश को गुंडाराज और माफियाराज से मुक्त कर विकासोन्मुख शासन दिया है, उससे प्रदेश प्रगति के नए कीर्तिमान बना रहा है। आप स्वस्थ रहें व दीर्घायु हों ऐसी ईश्वर से कामना करता हूं। 

बीएसपी सुप्रीमो मायावती ने सीएम योगी के जन्मदिन के मौके पर ट्वीट कर कहा, “उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी को आज उनके जन्मदिन पर हार्दिक बधाई एवं उनके दीर्घायु होने की भी कुदरत से कामना.

“प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने भी सीएम योगी को बधाई दी। उन्होंने फेसबुक पर लिखा है कि ‘उत्तर प्रदेश के संत हृदय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। मैं आपके उत्तम स्वास्थ्य और मंगलमय व दीर्घायु जीवन की कामना करता हूं।’

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सीएम योगी को जन्मदिवस की बधाई देते हुए लिखा कि उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। मैं बाबा केदार से आपके आरोग्य, सुयशपूर्ण एवं दीर्घायु जीवन की कामना करता हूं। आपके कुशल नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सतत विकास के नए आयाम स्थापित करता रहे। 

बता दें कि आज सीएम योगी का 50वां जन्मदिन है। उत्तराखंड के पंचुर, पौड़ी गढ़वाल में 5 जून 1972 को जन्मे योगी आदित्यनाथ ने बीएससी तक की शिक्षा ग्रहण करने के बाद गोरखपुर की गोरक्षपीठ पहुंचे। गोरखपुर को अपनी कर्मभूमि बनाने वाले योगी आदित्यनाथ ने नाथ संप्रदाय को भी काफी आगे बढ़ाया। गोरखपुर से 1998 से 2017 तक लोकसभा के सदस्य रहे योगी आदित्यनाथ ने 19 मार्च 2017 को उत्तर प्रदेश के 21वें मुख्यमंत्री पद की शपथ ली, वहीं इसी साल 2022 के वे दोबारा मुख्यमंत्री चुने गए। सीएम योगी आदित्यनाथ ने 1977 में टिहरी के गजा के स्थानीय स्कूल में पढ़ाई शुरू की और 1987 में दसवीं की परीक्षा पास की। वर्ष 1989 में उन्होंने ऋषिकेश के श्री भरत मंदिर इंटर कॉलेज से इंटर की परीक्षा पास की, इसके बाद वे 1990 में ग्रेजुएशन के दौरान अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से जुड़े। साल 1992 में श्रीनगर के हेमवती नन्दन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय से योगी आदित्यनाथ ने साइंस में स्नातक (बीएससी) की परीक्षा पास की। वहीं वर्ष 1994 में वे पूर्ण रूप से संन्यासी बन गए।मौजूदा समय में योगी आदित्यनाथ भारतीय जनता पार्टी के सबसे लोकप्रिय और स्टार प्रचारक माने जाते हैं। सीएम योगी को महाराज के नाम से भी जाना जाता है। बाद में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी नेताओं का ट्वीट करके आभार जताया। 

Related posts

Uttarakhand CM Pushkar Singh Dhami Kanya Pujan : अष्टमी पर सीएम धामी ने किया कन्या पूजन

admin

Financial year नए वित्त वर्ष 1 अप्रैल से बदलेंगे 10 नियम, आपके लिए जानना है जरूरी क्या-क्या होने जा रहे बदलाव 

admin

Garhwali film Yu Kanu Rishta Teaser released : सीएम धामी ने गढ़वाली फिल्म “यु कनु रिश्ता” का टीजर लॉन्च किया, 17 फरवरी को होगी रिलीज

admin

Leave a Comment