Train Accident बड़ा रेल हादसा हो गया : दो ट्रेनों की आपस में जोरदार भिड़ंत में कई लोगों की मौत, दोनों रेलगाड़ी एक ही ट्रैक पर आ गई, रेस्क्यू अभियान जारी, वीडियो - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
July 29, 2026
Daily Lok Manch
Recent राष्ट्रीय

Train Accident बड़ा रेल हादसा हो गया : दो ट्रेनों की आपस में जोरदार भिड़ंत में कई लोगों की मौत, दोनों रेलगाड़ी एक ही ट्रैक पर आ गई, रेस्क्यू अभियान जारी, वीडियो



देश में आज एक और बड़ा रेल हादसा हो गया है। इस दुखद हादसे में कई लोगों की मौत हुई है और कई यात्री घायल हो गए हैं। हादसे की जानकारी पाकर रेलवे के अधिकारी और पुलिस फोर्स ने रेस्क्यू शुरू कर दिया है। मंगलवार शाम को यह हादसा छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में हुआ। हादसा बिलासपुर स्टेशन के पास शाम करीब 4 बजे हुआ। कोरबा पैसेंजर ट्रेन और एक मालगाड़ी के बीच जोरदार टक्कर हुई। 10 लोगों की मौत की आशंका है। कई यात्री घायल बताए जा रहे हैं। हादसा बिलासपुर-कटनी रेल सेक्शन के लाल खदान इलाके में हुआ।



हादसे की सूचना मिलते ही रेलवे के अधिकारी और कर्मचारी मौके पर पहुंच गए हैं। कई एंबुलेंस भी घटनास्थल पर मौजूद हैं, जहां से घायलों को रेस्क्यू करने का काम किया जा रहा है।

हादसे की खबर मिलते ही घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई है।यह मेमू ट्रेन गेवरा से बिलासपुर जा रही थी। वहीं, मालगाड़ी बिलासपुर से आ रही थी। बिलासपुर रेलवे स्टेशन के नजदीक लाल खदान के पास दोनों ट्रेनें एक ही ट्रैक पर आ गई, जिससे उनकी आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे के बाद के वीडियो और फोटो भी सामने आ रहे हैं, जिसमें ट्रेन मालगाड़ी के ऊपर चढ़ी हुई दिख रही है। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी की स्थिति दिख रही है। दोनों ट्रेनों के डिब्बे पटरी से भी उतर गए हैं। हादसे के बाद यात्रियों में दहशत का माहौल है। अभी तक इस मामले में सीपीआरओ के अनुसार, बिलासपुर स्टेशन के पास लगभग 4 बजे मेमू ट्रेन का डिब्बा मालगाड़ी से टकरा गया। रेलवे ने रेस्क्यू अभियान शुरू कर दिया है और सभी तरह की जरूरी मदद मुहैया कराई जा रही है।

Related posts

7 मार्च, शुक्रवार का पंचांग और राशिफल

admin

हलचल तेज : आज शाम 5 बजे महाराष्ट्र सियासी संकट पर सुप्रीम कोर्ट का अहम फैसला, उद्धव के भाई राज ठाकरे भी अब हुए सक्रिय

admin

विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका, दो विधायकों ने दिल्ली में भाजपा का थामा दामन

admin

Leave a Comment