हिमाचल प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 8 आईएएस और 5 एचएएस अधिकारियों के तबादले - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
March 18, 2026
Daily Lok Manch
हिमाचल

हिमाचल प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 8 आईएएस और 5 एचएएस अधिकारियों के तबादले


हिमाचल प्रदेश सरकार ने आज बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 8 IAS और 5 HAS अधिकारियों के तबादले व नई तैनातियों के आदेश जारी किए हैं। इस संबंध में मुख्य सचिव संजय गुप्ता ने आधिकारिक आदेश जारी कर दिए हैं।
सरकार ने वर्ष 2007 बैच की IAS अधिकारी एवं सचिव (प्रशासनिक सुधार, प्रशिक्षण एवं वित्तीय लेखा) ए. शैनामोल रतूड़ी को शिमला मंडलायुक्त का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। वहीं, कांगड़ा मंडलायुक्त विनोद कुमार को सचिव तकनीकी शिक्षा का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है।


अमरजीत सिंह बने सचिव सहकारिता
हमीरपुर के उपायुक्त अमरजीत सिंह को सचिव सहकारिता नियुक्त किया गया है। उनके कार्यभार संभालने के बाद वर्तमान सहकारिता सचिव सी. पालरासू को इस पद से भारमुक्त कर दिया जाएगा। वहीं मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के गृह जिला हमीरपुर में गंधर्वा राठौर को नया उपायुक्त लगाया गया है।
दिलीप कुमार नेगी को मिली अहम जिम्मेदारी
पोस्टिंग का इंतजार कर रहे दिलीप कुमार नेगी को विशेष सचिव राज्य कर एवं आबकारी के पद पर तैनात किया गया है। इसके साथ ही उन्हें उद्योग एवं गृह विभाग का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।
नेत्रा मेती नगर निगम पालमपुर की आयुक्त नियुक्त
SDM पालमपुर नेत्रा मेती को नगर निगम पालमपुर का आयुक्त नियुक्त किया गया है। वह SDM पालमपुर का अतिरिक्त कार्यभार भी संभालती रहेंगी। इसके अलावा दिव्यांशु सिंगल को हिमाचल प्रदेश राज्य हथकरघा एवं हस्तशिल्प निगम का प्रबंध निदेशक नियुक्त किया गया है, जबकि वे हिमाचल प्रदेश मेडिकल सर्विसेज कॉर्पोरेशन, शिमला का अतिरिक्त प्रभार भी देखते रहेंगे।
अन्य नियुक्तियां
SDM अंब सचिन शर्मा को शिमला में अतिरिक्त उपायुक्त-सह-परियोजना निदेशक (DRDA) नियुक्त किया गया है। मुख्य सचिव ने अपने आदेशों में स्पष्ट किया है कि सचिव पद पर पदोन्नत सुदेश कुमार मोख्टा की तैनाती के आदेश अलग से जारी किए जाएंगे।
वहीं, HAS अधिकारी एवं मुख्यमंत्री के अतिरिक्त प्रधान निजी सचिव राजीव कुमार को विशेष सचिव (कार्मिक) का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है। ADM भरमौर कुलबीर सिंह राणा को डीसी (राहत एवं पुनर्वास) तलवाड़ा बनाया गया है। असिस्टेंट सेटलमेंट ऑफिसर अर्की संजीत शर्मा को SDM थुनाग, सुमेध शर्मा को संयुक्त निदेशक स्वास्थ्य सेवाएं तथा गणेश ठाकुर को नगर निगम पालमपुर का संयुक्त आयुक्त नियुक्त किया गया है।

Related posts

Senior IPS Suicide सीनियर आईपीएस अधिकारी ने गोली मारकर की खुदकुशी, एडीजीपी के पद पर तैनात थे, पत्नी भी हैं आईएएस ऑफिसर, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप

admin

हिमाचल सरकार ने करुणामूलक आधार पर सरकारी सेवा में नियुक्तियों से संबंधित नीति में महत्वपूर्ण संशोधन को दी मंजूरी

admin

हिमाचल प्रदेश में फेरबदल: हिमाचल प्रशासनिक सेवा के पांच अधिकारियों के तबादले

admin

Leave a Comment