Mumbai Airport Plane Crash
March 25, 2026
Daily Lok Manch
Recent राष्ट्रीय

Mumbai Airport Plane Crash : बड़ा हादसा : छत्रपति शिवाजी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर  विमान क्रैश होकर सीधे दो टुकड़ों में बंटा, प्लेन में 8 यात्री सवार, रेस्क्यू जारी

Mumbai Airport Plane Crash

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई के छत्रपति शिवाजी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर आज शाम 5:45 पर बड़ा हादसा हो गया है। एयरपोर्ट के रनवे पर लैंड करने की कोशिश कर रहा है एक प्राइवेट जेट विमान सीधे क्रैश हो गया। रनवे पर क्रैश करते ही प्राइवेट जेट दो टुकड़ों में बंट गया। हादसे के बाद विमान में भीषण आग लग गई। सूचना पाकर पहुंचे दमकल कर्मचारी  आग बुझाने में जुटे हुए हैं।

विमान के अंदर पायलट समेत 8 लोग सवार थे। फायर ब्रिगेड और एंबुलेंस मौके पर पहुंच गई हैं। DGCA सूत्रों ने हादसे के लिए एयरपोर्ट के रनवे पर भारी बारिश के कारण खराब रोशनी को जिम्मेदार बताया है। हादसे में अब तक किसी के भी घायल होने की पुष्टि नहीं हुई है। रेस्क्यू अभियान जारी है। 

नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (Directorate General of Civil Aviation) के मुताबिक, हादसे का शिकार हुआ प्राइवेट विमान VT-DBL विशाखापत्तनम से मुंबई आ रहा था। DGCA ने बताया कि VSR वेंचर्स ने अपने लीयरजेट 45 एयरक्राफट VT-DBL की फ्लाइट विजाग (विशाखापत्तनम) से मुंबई के लिए संचालित की थी। यह प्राइवेट जेट मुंबई एयरपोर्ट के रनवे नंबर 27 पर लैंड कर रहा था। लैंड करते समय विमान हादसे का शिकार हो गया है। विमान में 8 पैसेंजर सवार हैं।

डायरेक्टर जनरल ऑफ सिविल एविएशन (DGCA) ने बताया कि विशाखापट्टनम से मुंबई आ रहा VSR वेंचर्स लियरजेट 45 एयरक्राफ्ट यहां रनवे 27 पर फिसल गया। मुंबई में भारी बारिश हो रही है, इसके चलते विजिबिलिटी 700 मीटर रह गई है। इसी वजह से यह घटना हुई।

Home page

वीएसआर वेंचर्स लियरजेट 45 विमान वीटी-डीबीएल 6 यात्रियों और 2 चालक दल के सदस्यों के साथ विशाखापत्तनम से मुंबई के लिए उड़ान भर रहा था, जो मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट में रनवे से उतर गया। dailylokmanch.com किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है: छत्रपति शिवाजी महाराज हवाईअड्डा।

Related posts

31 जुलाई , बुधवार का पंचांग और राशिफल

admin

Home minister big statement Video गृहमंत्री अमित शाह का बड़ा बयान, इंडिया गठबंधन चाहे कुछ भी कर ले साल 2029 में भी चौथी बार एनडीए की सरकार बनेगी, “अगली बार कौन होंगे प्रधानमंत्री, इस पर भी लगाया ठप्पा”

admin

VIDEO : समुद्र के किनारे चट्टान पर बैठकर वीडियो बनवा रहे दंपति को पीछे से आई तेज लहरें बहा ले गई, बच्चे मम्मी-मम्मी की आवाज लगाते रहे, पत्नी को बचाने के लिए पति ने साड़ी भी पकड़ी लेकिन बचा नहीं सका, देखें दहशत भरा वीडियो

admin

Leave a Comment