मध्य प्रदेश के नर्मदा नदी में हुआ बड़ा हादसा, अब तक 13 लोगों की मौत, रेस्क्यू जारी - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
April 12, 2026
Daily Lok Manch
राष्ट्रीय

मध्य प्रदेश के नर्मदा नदी में हुआ बड़ा हादसा, अब तक 13 लोगों की मौत, रेस्क्यू जारी

मध्य प्रदेश में आज सुबह दुखद हादसा हुआ। धार जिले के खलघाट के पास एक सवारी बस नर्मदा नर्मदा नदी में गिर गई। जिसमें अभी तक 13 लोगों की मौत हो गई है। इस बस में करीब 45 से 50 यात्री सवार बताए गए हैं। इंदौर से महाराष्ट्र की ओर जा रही यात्री बस खलघाट संजय सेतु पुल पर संतुलन बिगड़ने के कारण 25 फीट नीचे नदी में जा गिरी। मौके पर धामनोद पुलिस एवं खलटाका पुलिस मोर्चा संभाले हुए हैं, बचाव के लिए गोताखोर लगे हुए हैं। घटना की जानकारी पाकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पुलिस प्रशासन को तुरंत राहत बचाव के निर्देश दिए हैं। मौके पर खरगोन और धार जिले के एसपी और डीएम पहुंच चुके हैं। मृतकों की संख्या भी बढ़ सकती है। 

Related posts

आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष समेत दो और नेता ने भाजपा का थामा दामन

admin

मेडिकल पढ़ाई करने की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए अच्छी खबर, नीट यूजी परीक्षा में आयु सीमा अनिवार्यता को लेकर किया बड़ा बदलाव

admin

भगवान बदरीनाथ के दर्शन पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, तीर्थ पुरोहितों से भी की मुलाकात

admin

Leave a Comment