शिमला-कालका हेरिटेज रेल ट्रैक पर टला बड़ा हादसा, 50 यात्री बाल-बाल बचे - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
March 15, 2026
Daily Lok Manch
राष्ट्रीय

शिमला-कालका हेरिटेज रेल ट्रैक पर टला बड़ा हादसा, 50 यात्री बाल-बाल बचे

हिमाचल प्रदेश के शिमला कालका हेरिटेज रेलवे ट्रैक पर आज बड़ा हादसा होने से बच गया। शिमला-कालका हेरिटेज रेल ट्रैक पर ट्रेन की आवाजाही बाधित हो गई है। 50 से अधिक यात्रियों को लेकर एक ट्रेन जब सोलन जिले के पट्टा मोड़ के पास पहुंची तो एक पहाड़ी से बड़े-बड़े पत्थर गिरने लगे। चालक ने समय रहते ब्रेक लगा दिए, जिससे बड़ा हादसा टल गया। ट्रैक क्लीयर होने के बाद सेवाएं फिर से शुरू हो जाएंगी। बता दें कि पिछले कुछ समय से हिमाचल प्रदेश में बारिश होने की वजह से भूस्खलन की कई घटनाएं सामने आई हैं। 2 दिन पहले भी चंबा जिले के सलोनी अनुमंडल कोठी पुल के पास भूस्खलन हुआ था। पहाड़ी का बड़ा मलबा नीचे गिर गया था यह घटना उस समय घटी जब नीचे से दर्जनों लोग गुजर रहे थे। गनीऊ रही कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ।

Related posts

Corona Festival guidelines release कोरोना प्रोटोकॉल : नए साल के जश्न को देखते हुए केंद्र सरकार ने सभी राज्यों को जारी की नई गाइडलाइन

admin

यूपी में वोटों की गिनती के पहले चरण में भाजपा आगे, सपा पीछा करती हुई, बाकी राज्यों का यह है रुझान

admin

Himachal Pradesh assembly election BJP : हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में भाजपा ने छह और उम्मीदवारों की जारी की दूसरी सूची, देखें किसको कहां से मिला टिकट

admin

Leave a Comment