Uttarakhand Helicopter Crash बड़ा हादसा होने से टला: उत्तराखंड के केदारनाथ में हेलीकॉप्टर क्रैश, लैंडिंग के दौरान हुआ हादसा, पायलट समेत तीनों बाल-बाल बचे, वीडियो - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
March 28, 2026
Daily Lok Manch
Recent उत्तराखंड

Uttarakhand Helicopter Crash बड़ा हादसा होने से टला: उत्तराखंड के केदारनाथ में हेलीकॉप्टर क्रैश, लैंडिंग के दौरान हुआ हादसा, पायलट समेत तीनों बाल-बाल बचे, वीडियो


उत्तराखंड केदारनाथ में आज बड़ा हादसा होने से टल गया। केदारनाथ में शनिवार को एयर एंबुलेंस हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया। हेलिकॉप्टर में तीन लोग सवार थे- पायलट, डॉक्टर और नर्स। तीनों सुरक्षित हैं। बताया जा रहा कि हेलिकॉप्टर ऋषिकेश एम्स से मरीज लेने केदारनाथ आ रहा था।

लैंडिंग से वक्त अचानक बेकाबू होकर जमीन पर गिर गया। प्रशासन के मुताबिक यह तीनों लोग सुरक्षित हैं। घटना शनिवार की दोपहर करीब 12 बजे की है। घटना में हेलीकॉप्टर बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। गनीमत यह रही कि यह सभी लोग सही सलामत बाहर निकल आए।गढ़वाल जिला प्रशासन के अनुसार, हादसे के कारणों की जांच शुरू हो गई है। अभी तक साफ नहीं हो सका है कि यह हादसा कैसे हुआ। बता दें कि उत्तराखंड के उत्तरकाशी में 8 मई को हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया। हादसे में पायलट समेत 6 लोगों की मौत हो गई थी।

Related posts

Satyendra Das passes away अयोध्या श्री राम मंदिर के मुख्य पुजारी का निधन, सीएम योगी ने जताया शोक संवेदना

admin

Dharali tragedy धराली आपदा : अभी तक 274 लोगों को बचाया गया, सीएम धामी ने आपदा प्रभावितों से की मुलाकात

admin

सीएम धामी ने नव वर्ष पर अपने सरकारी आवास पर लोगों से मुलाकात की, देहरादून स्थित प्रेम नगर में बच्चों के साथ केक काटकर साल 2023 की शुभकामनाएं दी

admin

Leave a Comment