September 12, 2026
Daily Lok Manch
उत्तराखंड

टला बड़ा हादसा : दिल्ली एयरपोर्ट पर इंडिगो प्लेन के नीचे आई “कार” मचा हड़कंप, देखें वीडियो

राजधानी दिल्ली में इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर आज एक बड़ा हादसा होने से बच गया। ‌ रनवे पर खड़ा इंडिगो विमान दिल्ली से पटना जाने की तैयारी कर रहा था। यात्री फ्लाइट में सवार हो रहे थे। उसी दौरान एक कार तेजी से इंडिगो फ्लाइट के पहिए के नीचे आ गई। गनीमत रहा कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। इस घटना के बाद एयरपोर्ट पर अफरा-तफरी मच गई। मौके पर पहुंचे एयरपोर्ट के अधिकारियों ने कार चालक को पकड़ लिया। उसके बाद एयरपोर्ट पर मौजूद अधिकारियों ने कार को हटाया, उसके बाद फ्लाइट पटना के लिए रवाना हुई। बता दें कि हाल के दिनों में देश में कई विमानों में तकनीकी खराबी सामने आई है। 

Leave a Comment