दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला: स्पाइसजेट और अकासा एयर के विमान आपस में टकराए, यात्रियों में मचा हड़कंप, वीडियो - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
May 6, 2026
Daily Lok Manch
Recent

दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला: स्पाइसजेट और अकासा एयर के विमान आपस में टकराए, यात्रियों में मचा हड़कंप, वीडियो


राजधानी दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर गुरुवार दोपहर एक बड़ा हादसा टल गया, जब दो यात्री विमान आपस में टकरा गए। राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी भी यात्री या क्रू मेंबर को चोट नहीं आई और सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।


जानकारी के अनुसार, यह घटना दोपहर करीब 2 बजे की है। उस समय अकासा एयर का विमान हैदराबाद के लिए उड़ान भरने की तैयारी में खड़ा था। इसी दौरान लेह से दिल्ली पहुंचा स्पाइसजेट का विमान टैक्सी करते हुए अकासा के विमान से जा टकराया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि स्पाइसजेट विमान का दाहिना पंख अकासा एयर के विमान के पिछले हिस्से के बाएं पंख में जा घुसा।


घटना के तुरंत बाद एयरपोर्ट पर मौजूद ग्राउंड स्टाफ और सुरक्षा टीम हरकत में आ गई।

दोनों विमानों में सवार यात्रियों को बिना किसी घबराहट के सुरक्षित तरीके से बाहर निकाला गया। एयरपोर्ट अथॉरिटी ने स्थिति को तुरंत नियंत्रित कर लिया, जिससे कोई बड़ी अनहोनी होने से बच गई। प्राथमिक जानकारी के मुताबिक, हादसे के समय दोनों विमान रनवे या टैक्सीवे पर थे, न कि हवा में, जिससे जोखिम काफी हद तक कम रहा। हालांकि, टक्कर के कारण दोनों विमानों को नुकसान पहुंचा है। एहतियातन दोनों एयरलाइंस ने अपने-अपने विमानों को दिल्ली एयरपोर्ट पर ही खड़ा कर दिया है और उन्हें अगली उड़ानों के लिए फिलहाल इस्तेमाल नहीं किया जाएगा।

घटना के बाद संबंधित अधिकारियों ने जांच शुरू कर दी है। शुरुआती तौर पर यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि क्या यह हादसा पायलट की गलती, ग्राउंड कंट्रोल की चूक या किसी तकनीकी खामी की वजह से हुआ। एयरपोर्ट अथॉरिटी और नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) की टीम इस मामले की विस्तृत जांच में जुट गई है। इस घटना के कारण कुछ समय के लिए एयरपोर्ट के संचालन पर भी असर पड़ा, हालांकि बाद में स्थिति सामान्य कर दी गई। यात्रियों को वैकल्पिक उड़ानों की व्यवस्था उपलब्ध कराई जा रही है, ताकि उनकी यात्रा प्रभावित न हो।


एयरलाइन ने जारी किया बयान

दिल्ली एयरपोर्ट पर हुई इस घटना पर स्पाइसजेट के प्रवक्ता का बयान सामने आया है। एयरलाइन के प्रवक्ता की ओर से कहा गया कि दिल्ली हवाई अड्डे पर टैक्सी करते समय एक SpiceJet B737-700 विमान एक जमीनी घटना का शिकार हो गया, जिसके परिणामस्वरूप उसके दाहिने विंगलेट और एक अलग एयरलाइन के दूसरे विमान के बाएं हॉरिजॉन्टल स्टेबलाइजर को नुकसान पहुंचा। SpiceJet के इस विमान को दिल्ली में ही रोक दिया गया है।


अकासा के प्रवक्ता ने क्या कहा?

वहीं, अकासा एयरलाइन की ओर से भी इस घटना पर बयान जारी किया गया है। बता गया कि जब अकासा का विमान स्थिर खड़ा था, तभी दूसरी एयरलाइन का एक विमान उससे टकरा गया. सभी यात्रियों और क्रू सदस्यों को सुरक्षित रूप से विमान से उतार लिया गया है, और हमारी ग्राउंड टीमें यात्रियों को जल्द से जल्द हैदराबाद पहुंचाने के लिए वैकल्पिक व्यवस्थाएं कर रही हैं।


गौरतलब है कि दिल्ली का इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट देश के सबसे व्यस्त हवाई अड्डों में से एक है, जहां हर दिन सैकड़ों उड़ानें संचालित होती हैं। ऐसे में इस तरह की घटना ने सुरक्षा प्रबंधन पर सवाल जरूर खड़े किए हैं। हालांकि, समय रहते कार्रवाई होने से एक बड़ा हादसा टल गया और सभी यात्री सुरक्षित रहे।

फिलहाल सभी की निगाहें जांच रिपोर्ट पर टिकी हैं, जिससे इस हादसे की असली वजह सामने आ सकेगी और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सकेगा।

Related posts

Karva Chauth Festival करवा चौथ पर आज 100 साल बाद बन रहा बहुत ही शुभ संयोग, देश के इन शहरों में चंद्रमा के निकलने का समय अलग-अलग रहेगा, जानिए आपके शहर में कितने बजे दिखाई देगा

admin

Padma Awards 2023 पद्म पुरस्कार वितरित : दिवंगत मुलायम सिंह यादव को पद्म विभूषण मिलने पर सीएम योगी ने कहा- नेताजी हमेशा याद किए जाएंगे, अखिलेश यादव को पुरस्कार लेते समय मुख्यमंत्री ने वीडियो भी शेयर किया, देखें वीडियो

admin

एक और दुखद हादसा : आज सुबह गौरीकुंड में हेलीकॉप्टर क्रैश, पायलट समेत पांच यात्रियों की मौत, एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें घटनास्थल पर रवाना, राहत बचाव कार्य जारी

admin

Leave a Comment