बड़ा हादसा टला : भाजपा विधायक समेत 70 श्रद्धालु 40 मिनट तक ट्रॉली में फंसे रहे, हवा में थमी रहीं सांसें, देखें वीडियो - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
March 4, 2026
Daily Lok Manch
उत्तराखंड

बड़ा हादसा टला : भाजपा विधायक समेत 70 श्रद्धालु 40 मिनट तक ट्रॉली में फंसे रहे, हवा में थमी रहीं सांसें, देखें वीडियो

दो महीनों से देश में रोपवे (ट्रॉली) में तकनीकी खराबी की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। ‌पहले झारखंड के देवघर उसके बाद हिमाचल प्रदेश के सोलन में रोपवे में तकनीकी खराबी आ गई थी। देवघर में तो रोपवे से गिरकर तीन लोगों की मौत भी हो गई थी। आज एक बार फिर से उत्तराखंड में रोपवे में तकनीकी खराबी आने की वजह से बड़ा हादसा टल गया। बता दें कि उत्तराखंड में टिहरी के पास स्थित सिद्धपीठ मां सुरकंडा देवी मंदिर जाने के लिए श्रद्धालु रोपवे से आते-जाते हैं। करीब 2 महीने पहले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इसका उद्घाटन किया था। रविवार शाम को सिद्धपीठ मां सुरकंडा देवी मंदिर के रोपवे में तकनीकी खराबी आने टिहरी के भारतीय जनता पार्टी के विधायक किशोर उपाध्याय समेत करीब 50 श्रद्धालु हवा में 40 मिनट तक फंसे रहे।

इस दौरान वहां अफरातफरी का माहौल रहा। रोपवे ट्रॉली में मौजूद किशोर उपाध्याय ने मोबाइल फोन से टिहरी के जिला प्रशासन को इसकी सूचना दी। सूचना पाकर मौके पर टेक्निकल टीम पहुंची।  उसके बाद सभी श्रद्धालु और भाजपा विधायक किशोर उपाध्याय रोपवे से सकुशल बाहर निकाले गए। इसके बाद सभी ने राहत की सांस ली। इस पूरी घटना का वीडियो भाजपा विधायक किशोर उपाध्याय ने बनाया है। किशोर उपाध्याय ने कहा कि यह बहुत ही गंभीर घटना है।‌‌ उन्होंने कहा कि आज हुई घटना को लेकर पर्यटन सचिव और जिम्मेदार लोगों से इसकी बात करूंगा। बता दें कि टिहरी के कद्दूखाल क्षेत्र स्थित सिद्धपीठ मां सुरकंडा देवी के दर्शन को रोजाना बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। कद्दूखाल से मंदिर परिसर तक करीब डेढ़ किमी की खड़ी चढ़ाई है, जिसे चढ़ने में करीब डेढ़ से दो घंटे लग जाता था। 2 महीने पहले इस रोपवे के चालू होने से अब श्रद्धालु सुरकंडा देवी के मंदिर केवल 10 मिनट में पहुंच जाते हैं। 

Related posts

Uttarakhand उत्तराखंड की धरती अब देवभूमि के साथ “योगभूमि” भी बनेगी, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर पीएम मोदी और सीएम धामी ने देशवासियों को स्वस्थ शरीर, स्वस्थ मन का दिया संदेश

admin

सीएम धामी ने हरिद्वार से “दशनामी छड़ी” यात्रा को किया रवाना

admin

मुख्यमंत्री धामी ने बैसाखी पर्व पर बधोड़ीताल में दो दिवसीय मेले की शुरुआत की

admin

Leave a Comment