महाराष्ट्र नगर निगम चुनाव परिणाम: 29 में 23 निगमों में भाजपा गठबंधन आगे, BMC से लेकर पुणे-नागपुर में बढ़त - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
August 17, 2026
Daily Lok Manch
Recent

महाराष्ट्र नगर निगम चुनाव परिणाम: 29 में 23 निगमों में भाजपा गठबंधन आगे, BMC से लेकर पुणे-नागपुर में बढ़त

महाराष्ट्र के नगर निगम चुनावों में भाजपा गठबंधन एकतरफा जीत की ओर बढ़ता नजर आ रहा है। शुरुआती रुझानों के अनुसार राज्य के 29 नगर निगमों में से 23 में भाजपा गठबंधन को बढ़त मिली है।


मुंबई के बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) में भाजपा + शिवसेना (शिंदे) गठबंधन कुल 227 सीटों में से 118 सीटों पर आगे चल रहा है। इसके अलावा नागपुर, पुणे, ठाणे, नवी मुंबई, पिंपरी-चिंचवड़ और नासिक नगर निगमों में भी भाजपा गठबंधन ने मजबूत बढ़त बना ली है।


लातूर नगर निगम में कांग्रेस ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 70 में से 43 सीटों पर जीत दर्ज की है। वहीं चंद्रपुर में भी कांग्रेस आगे चल रही है। परभणी नगर निगम में शिवसेना (उद्धव ठाकरे गुट) को बढ़त मिली है। वसई-विरार में बहुजन विकास आघाड़ी (VBA) आगे है, जबकि मालेगांव नगर निगम में शिवसेना (शिंदे) बढ़त बनाए हुए है।
नगर निगम चुनावों की मतगणना शुक्रवार सुबह 10 बजे से जारी है। राज्य में 15 जनवरी को मतदान हुआ था। इन चुनावों में 893 वार्डों के लिए कुल 15,931 उम्मीदवार मैदान में उतरे थे। नगर निगमों की कुल 2,869 सीटों में से 68 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हो चुके हैं।

Maharashtra Election Result: महाराष्ट्र निकाय चुनाव में अबतक के रुझान

रुझान/सीटे: 2401/2869

  • बीजेपी: 1241
  • शिवसेना: 322
  • कांग्रेस: 252
  • शिवसेना यूबीटी: 145
  • एनसीपी अजित: 123
  • AIMIM: 75
  • वीबीए: 14
  • एनसीपी (एसपी): 25
  • मनसा: 13
  • अन्य: 191

Related posts

INDIA Won Asia Cup पाकिस्तान को एशिया कप में हराकर खिताब जीतने पर पीएम मोदी ने भारतीय क्रिकेट खिलाड़ियों को दी बधाई

admin

60 दशक की बॉलीवुड अभिनेत्री आशा पारेख को मिलेगा इस साल का दादा साहब फाल्के अवॉर्ड, जन्मदिन से 6 दिन पहले मिला बड़ा सम्मान

पूर्णिमा पर हरिद्वार में उमड़ा आस्था का सैलाब, हर की पैड़ी पर लाखों श्रद्धालुओं ने लगाई पवित्र डुबकी

admin

Leave a Comment