मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंच से बच्चों से पूछा- "कौन बनेगा मुख्यमंत्री, पंडाल में बैठे दो मंत्रियों ने भी उठा दिए हाथ", - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
March 3, 2026
Daily Lok Manch
Recent राष्ट्रीय

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंच से बच्चों से पूछा- “कौन बनेगा मुख्यमंत्री, पंडाल में बैठे दो मंत्रियों ने भी उठा दिए हाथ”,

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पिछले दिनों इंदौर में राइज स्कूलों के नए भवनों की आधारशिला रखी। ‌समारोह में हजारों बच्चे भी उपस्थित थे। ‌ इस मौके पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान मंच पर बच्चों से पूछने लगे बड़ा होकर कौन इंजीनियर, साइंटिस्ट, डॉक्टर और आईएएस बनेगा। सभी बच्चों ने अलग-अलग जवाब दिए। ‌ इसके बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने खास अंदाज में बच्चों से पूछा कि आप में से कौन-कौन मुख्यमंत्री बनना चाहता है? इसके जवाब में सैकड़ों बच्चों ने अपने हाथ ऊपर कर दिए। यह देख पंडाल पर मौजूद स्कूली शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार और जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट भी खुद को रोक न सके और उन दोनों भी अपने हाथ उठा दिए। सीएम ने बच्चों से अपना संवाद जारी रखते हुए कहा कि आप में से हर एक में पूर्ण क्षमता है। कोई ऐसा नहीं जो बड़े से बड़ा काम ना कर सके। ढंग से पढ़ाई करके जीवन में सब कुछ पाया जा सकता है। जब मामा मुख्यमंत्री बन सकता है तो भांजे-भांजियां क्यों नहीं बन सकते। इसके लिए मेहनत और लगन की जरूरत है। मुख्यमंत्री ने 2519 करोड़ रुपए की लागत से राज्य में बनने वाले 69 राइज स्कूलों की इमारतों का वर्चुअल भूमि पूजन किया।

Related posts

Indian People Free Visa Country भारतीय नागरिकों के लिए अब इस देश ने भी बिना वीजा के खोले दरवाजे

admin

दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम के किए दर्शन

admin

सीएम धामी ने दिल्ली में पीएम मोदी से मुलाकात कर इन्वेस्टर्स समिट में आने का दिया न्योता

admin

Leave a Comment