LPG gas price cut आज पहली तारीख को गैस सिलेंडर हुआ सस्ता, उपभोक्ताओं को मिली राहत, नई कीमत आज से लागू - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
August 5, 2026
Daily Lok Manch
Recent राष्ट्रीय

LPG gas price cut आज पहली तारीख को गैस सिलेंडर हुआ सस्ता, उपभोक्ताओं को मिली राहत, नई कीमत आज से लागू

आज पहली तारीख यानी 1 सितंबर है। उपभोक्ताओं को व्यावसायिक गैस सिलेंडर में बड़ी राहत मिली है। आज से 19 किलो वाला कॉमर्शियल गैस सिलेंडर ₹51.50 तक सस्ता हो गया है। दिल्ली में इसकी कीमत 51.50 रुपए घटकर ₹1580 हो गई है। पहले ये ₹1631.50 में मिल रहा था। वहीं कोलकाता में ये अब 50.50 रुपए सस्ता होकर 1684 रुपए में मिलेगा।कमर्शियल सिलेंडर के दाम घटने के बावजूद घरेलू एलपीजी (14.2 किलो) सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत ₹853 है। मुंबई में यह ₹852.5, कोलकाता में ₹879 और पटना में सबसे ज्यादा ₹942.50 प्रति सिलेंडर है।

अगर सिर्फ मार्च महीने को छोड़ दें, तो 1 जनवरी 2025 से 19 किलोग्राम वाले कॉमर्शियल गैस सिलेंडरों की कीमतें लगातार घट रही हैं। 1 जनवरी 2025 को इसमें 14.50 रुपये की कटौती की गई थी। इसके बाद फरवरी 2025 में 7 रुपये की कटौती हुई।

लेकिन 1 मार्च 2025 को कीमतों में 6 रुपये की मामूली बढ़ोतरी की गई। 1 अप्रैल 2025 को बड़ी कटौती करते हुए 19 किलो वाले कॉमर्शियल गैस सिलेंडरों की कीमत 41 रुपये घटा दी गई। इसके बाद 1 मई 2025 को 14 रुपये और 1 जून 2025 को 24 रुपये की कटौती की गई।

1 जुलाई 2025 को 19 किलोग्राम वाले कॉमर्शियल गैस सिलेंडरों की कीमत में 58.50 रुपये की बड़ी कटौती हुई। इसके बाद 1 अगस्त 2025 को 33.50 रुपये की फिर कटौती हुई। अब एक बार कीमतें घटा दी गई है।

Related posts

IND VS Pak : टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के खिलाफ 8वीं जीत, भारत ने बनाया ‘अनूठा रिकॉर्ड’

admin

Lucknow heavy rain भारी बारिश के बाद डूबा लखनऊ शहर, विधानसभा की कार्यवाही के दौरान परिसर में भरा पानी, सदन में मौजूद सीएम योगी को दूसरे रास्ते से निकलना पड़ा, देखें वीडियो

admin

VIDEO पूर्व मंत्री का बेतुका बयान : सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्या “रामचरितमानस” पर निकालने लगे अपना गुस्सा, बोलने से पहले सोच लेते कि वो क्या कह रहे हैं, भाजपा और हिंदू संगठनों ने जताई कड़ी आपत्ति, देखें वीडियो

admin

Leave a Comment