लोकसभा उपचुनाव : यूपी के मैनपुरी से डिंपल यादव ने सपा प्रत्याशी के तौर पर किया नामांकन, शिवपाल यादव मौजूद नहीं रहे - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
March 23, 2026
Daily Lok Manch
उत्तर प्रदेश

लोकसभा उपचुनाव : यूपी के मैनपुरी से डिंपल यादव ने सपा प्रत्याशी के तौर पर किया नामांकन, शिवपाल यादव मौजूद नहीं रहे


सपा के संस्थापक और पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के निधन से रिक्त हुई उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में लोकसभा उपचुनाव अगले महीने 5 दिसंबर को होंगे। इसी कड़ी में आज सपा प्रमुख अखिलेश यादव की धर्मपत्नी और पूर्व सांसद डिंपल यादव ने अपना नामांकन दाखिल कर दिया है। सपा प्रमुख अखिलेश यादव के साथ दोपहर करीब एक बजे डिंपल यादव मैनपुरी के कलक्ट्रेट पहुंचीं, इसके बाद उन्होंने नामांकन किया। अखिलेश यादव और डिंपल यादव ने नामांकन करने से पहले सैफई में मुलायम सिंह यादव के स्मारक पर पहुंचकर उन्हें नमन किया। नामांकन के दौरान धर्मेंद्र यादव, राम गोपाल यादव, अभय राम यादव और तेज प्रताप सिंह यादव आदि मौजूद रहे। डिंपल यादव के नामांकन के दौरान अखिलेश यादव के चाचा शिवपाल यादव मौजूद नहीं थे। बता दे कि अभी तक इस सीट पर भारतीय जनता पार्टी ने अपने प्रत्याशी के नाम का एलान नहीं किया है।

Related posts

कासगंज में पीएम मोदी ने स्वर कोकिला दिवंगत लता मंगेशकर जी को लेकर की बड़ी घोषणा

admin

स्नान-दान-पुण्य का पर्व : माघ पूर्णिमा पर हरिद्वार, प्रयागराज और वाराणसी में स्नान करने के लिए उमड़ी भारी भीड़

admin

सीएम योगी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की CM Yogi Meet President draupadi murmu in Delhi

admin

Leave a Comment