Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR
October 20, 2026
Daily Lok Manch
राष्ट्रीय

उत्तराखंड के लोकसभा और राज्यसभा के सांसदों ने पीएम मोदी से दिल्ली में की मुलाकात




राजधानी दिल्ली में उत्तराखंड के लोकसभा और राज्यसभा के सभी सांसदों ने शुक्रवार 16 दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस मौके पर उत्तराखंड के सांसदों ने गुजरात में मिली भाजपा की प्रचंड जीत पर पीएम मोदी को बधाई भी दी। इससे पहले उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की थी। सांसदों ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से भी मुलाकात की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तराखंड सांसदों को चाय पर बुलाया था। मुलाकात करने वालों में उत्तराखंड भाजपा प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम, सांसद एवं केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट, डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक, तीरथ सिंह रावत, रानी राज्यलक्ष्मी शाह, अजय टम्टा, अनिल बलूनी, नरेश बंसल शामिल थे।

Leave a Comment