Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR
October 21, 2026
Daily Lok Manch
Recent अंतरराष्ट्रीय स्पोर्ट्स

दिग्गज फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो मैनचेस्टर यूनाइटेड क्लब से अलग हुए


दुनिया के दिग्गज फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो के प्रशंसक उन्हें मैनचेस्टर यूनाइटेड क्लब के साथ खेलते हुए नहीं देख पाएंगे। रोनाल्डो और क्लब के बीच काफी समय से सब कुछ अच्छा नहीं चल रहा था। कतर में फुटबॉल के महाकुंभ फीफा वर्ल्ड कप के दौरान रोनाल्डो ने मैनचेस्टर मैट्रिक क्लब से अलग होने का एलान किया। यानी कि अब 37 साल के क्रिस्टियानो रोनाल्डो तत्काल प्रभाव मैनचेस्टर यूनाइटेड का पार्ट नहीं होंगे।क्रिस्टियानो रोनाल्डो अब तक चार क्लबों से खेल चुके हैं। उन्होंने 701 क्लब गोल दागे हैं। सबसे ज्यादा गोल उन्होंने रियल मैड्रिड की ओर से दागे हैं। ओवरऑल करियर की बात करें तो रोनाल्डो ने अब तक 818 गोल दागे हैं। इसमें 701 क्लब और 117 इंटरनेशनल गोल शामिल हैं। रोनाल्डो इस समय कतर में फुटबॉल वर्ल्ड कप खेल रहे हैं। उनकी टीम पुर्तगाल का मुकाबला 24 नवंबर को घना के साथ होगा। पुर्तगाल को ग्रुप एच में घना, साउथ कोरिया और उरुग्वे के साथ रखा गया है। ट्विटर पर जानकारी देते हुए क्लब द्वारा लिखा गया, रोनाल्डो ने आपसी सहमति के बाद तत्काल प्रभाव से क्लब को छोड़ दिया है। क्लब में उनके शानदार योगदान के लिए हम उन्हें धन्यवाद देते हैं। उन्हें और उनके भविष्य के लिए शुभकामनाएं।

Leave a Comment