उत्तराखंड में पुष्कर सिंह धामी को मिली कमान के बाद केशव प्रसाद मौर्य का भी रास्ता साफ - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
April 13, 2026
Daily Lok Manch
उत्तराखंड राष्ट्रीय

उत्तराखंड में पुष्कर सिंह धामी को मिली कमान के बाद केशव प्रसाद मौर्य का भी रास्ता साफ

सोमवार शाम को पुष्कर सिंह धामी के खटीमा से विधानसभा चुनाव हारने के बाद भी भाजपा हाईकमान ने उत्तराखंड का मुख्यमंत्री घोषित कर दिया है। ‌हाईकमान के इस फैसले के बाद अब निगाहें योगी सरकार 25 मार्च शाम 4 बजे लखनऊ के इकाना स्टेडियम में होने वाले शपथ ग्रहण समारोह में लगी हुई है। ‌यूपी में अब सवाल है कि क्या सिराथू से चुनाव हारे केशव प्रसाद मौर्य को योगी सरकार में शामिल हो सकते हैं। बता दें कि पुष्कर सिंह धामी ने केशव प्रसाद मौर्य का योगी सरकार में उपमुख्यमंत्री बनने का रास्ता साफ कर दिया है। भाजपा हाईकमान ने धामी को हार के बाद ही राज्य की सत्ता सौंपी है उससे अब कयास लगाए जा रहे हैं कि केशव प्रसाद मौर्य को भी योगी सरकार मंत्रिमंडल में वापसी तय माना जा रहा है। चर्चा है कि उत्तर प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह को भी कैबिनेट में शामिल किया जा सकता है। उनकी जगह पर नए बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति की जानी है। बता दें कि योगी सरकार के मंत्रिमंडल को लेकर पूरा प्रारूप बना लिया गया है। ‌

Related posts

चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड ने जारी किया परीक्षाओं का शेड्यूल

admin

थम गई ‘कमाल’ की आवाज, वरिष्ठ पत्रकार के निधन पर मुख्यमंत्री योगी ने जताया दुख, मीडिया जगत में शोक की लहर

admin

पंजाब से भगोड़ा अमृतपाल सिंह की तलाश में उत्तराखंड की पुलिस और एसटीएफ ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन

admin

Leave a Comment