Kedarnath Dham door closed : शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
March 5, 2026
Daily Lok Manch
Recent उत्तराखंड धर्म/अध्यात्म

Kedarnath Dham door closed : शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट

उत्‍तराखंड में विश्‍व प्रसिद्ध केदारनाथ मंदिर और यमुनोत्री धाम के कपाट शीतकाल के लिए आज से बंद कर दिये जाएंगे। केदारनाथ मंदिर के कपाट 08:30 बजे और यमुनोत्री धाम के कपाट दिन के 12:30 बजे बंद होंगे। शीतकालीन प्रवास के लिए बाबा केदार की प्रतिमा उखीमठ स्थित ओमकारेश्‍वर मंदिर में और देवी यमुना की प्रतिमा खारसाली में रखी जाएगी। इस वर्ष 10 लाख 74 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने केदारनाथ धाम के और 6 लाख 44 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने  यमुनोत्री धाम के दर्शन किए।

इस मौके पर सीएम पुष्कर सिंह धामी भी मौजूद रहे। अब 6 महीने तक बाबा केदार की पूजा शीतकालीन गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ में होगी। कपाट बंद होने के बाद भगवान शिव की चल डोली शीतकालीन गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर, ऊखीमठ के लिए रवाना होगी। यात्रा के पहले दिन, यानी आज डोली रामपुर में रात्रि विश्राम करेगी। इसके बाद 24 अक्टूबर को गुप्तकाशी पहुंचेगी। तीसरे दिन 25 अक्टूबर को डोली अपने शीतकालीन गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर, ऊखीमठ पहुंचेगी। यहां बाबा केदार की पूजा-अर्चना और दर्शन की व्यवस्था पूरे 6 महीने तक की जाएगी।

Related posts

Savan 2025 : सावन के पहले सोमवार पर काशी में उमड़ा आस्था का सैलाब, श्रद्धालुओं पर हुई पुष्प वर्षा

admin

दुनिया की पहली एआई लैब असिस्टेंट IIT दिल्ली ने किया विकसित, प्रयोगशाला में असली वैज्ञानिक की तरह काम करेगा एआई

admin

20 नवंबर, रविवार का पंचांग और राशिफल

admin

Leave a Comment