नौकरी का अवसर: यूपी में विभिन्न खेल क्षेत्रों में मानदेय पर निकाली गई भर्ती - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
March 30, 2026
Daily Lok Manch
उत्तर प्रदेश शिक्षा और रोज़गार स्पोर्ट्स

नौकरी का अवसर: यूपी में विभिन्न खेल क्षेत्रों में मानदेय पर निकाली गई भर्ती

खेल कोच के रूप में जो उम्मीदवार नौकरी तलाश रहे हैं उनके लिए योगी सरकार ने सुनहरा अवसर दिया है। खेल और खिलाड़ियों को अब राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ावा देने के लिए यूपी में विभिन्न स्पोर्ट्स में कोच मानदेय पर रखे जाएंगे। यूपी में खेल के क्षेत्र में कई पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे गए हैं। यह नियुक्ति मानदेय के आधार पर होगी। ‌रिपोर्ट के मुताबिक 50 अंतरराष्ट्रीय खेल कोच की नियुक्ति की जाएगी। ‌अप्लाई करने वाले उम्मीदवारों को न्यूनतम योग्यता ग्रेजुएट पास होना चाहिए। साथ ही अभ्यर्थी ने अंतरराष्ट्रीय गेम्स, ओलंपिक गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, वर्ल्ड कप चैंपियनशिप में कम से कम एक प्रतियोगिता में भाग लिया हो। सिलेक्शन होने के बाद कोच को डेढ़ हर महीने लाख रुपए मानदेय मिलेगा। ‌16 ऐसे खेल हैं, जिसके लिए कोच की आवश्यकता है। इनमें तैराकी, बॉलीबॉल, जिम्नास्टिक, एथलेटिक्स, क्रिकेट, फुटबॉल, बैडमिंटन, बास्केटबॉल, कबड्डी, कुश्ती, बॉक्सिंग, हैंडबॉल, जूडो, तीरंदाजी, हॉकी तथा टेबल टेनिस खेल शामिल हैं। इसमें आवेदन करने की अंतिम तिथि 21 अप्रैल है।

Related posts

IND vs ENG SF2 : निराश हुए भारतीय प्रशंसक: भारत और पाकिस्तान का फाइनल में भिड़ने का सपना हुआ चकनाचूर, इंग्लैंड की टीम ने भारत को बुरी तरह हराया

admin

भाजपा नेता अजय शंकर दुबे सड़क दुर्घटना में घायल, उपचार के लिए अस्पताल में कराया गया भर्ती

admin

शिलांग तीर: एक अनोखा खेल जो अद्भुत परिदृश्यों की ओर खिंचता है

admin

Leave a Comment