नासिक में जिंदल फैक्ट्री में आग लगने से 1 की मौत और कई झुलसे, बॉयलर फटने के बाद हुआ हादसा - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
March 23, 2026
Daily Lok Manch
राष्ट्रीय

नासिक में जिंदल फैक्ट्री में आग लगने से 1 की मौत और कई झुलसे, बॉयलर फटने के बाद हुआ हादसा

महाराष्ट्र के नासिक जिले में रविवार को जिंदल फैक्ट्री में आग लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गई और 14 से अधिक घायल हो गए। महाराष्ट्र के नासिक जिले की इगतपुरी तहसील के मुंडेगांव स्थित जिंदल फैक्ट्री में रविवार दोपहर भीषण आग लग गई। अब तक मिली जानकारी के मुताबिक आग की घटना में झुलसे एक शख्स की मौत हो गई है, जबकि 14 मजदूर बुरी तरह झुलस गये हैं। इन्हें शहर के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया है। फायर ब्रिगेड की दर्जनों गाड़ियां मौके पर हैं। आग बुझाने का काम जारी है। बता दें कि जिंदल कंपनी में एक रिएक्टर प्लांट में विस्फोट हुआ है। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। ये एक पॉली फिल्म का प्लांट है।फायर ब्रिगेड के अधिकारियों ने कहा कि नासिक के मुंडेगांव गांव में सुबह 11 बजे एक बड़े बॉयलर में विस्फोट के बाद कारखाने में आग लग गई।

Related posts

भाजपा में “बड़ा फेरबदल” : संसदीय बोर्ड और केंद्रीय चुनाव समिति से नितिन गडकरी और शिवराज सिंह चौहान को किया बाहर, इन नेताओं को मिली जगह, देखें लिस्ट

admin

विधानसभा चुनाव के दौरान अपने गाने से चर्चा में आई लोक गायिका ने यूपी में लिए सात फेरे

admin

(TV serial fame actres suside) : छोटे पर्दे की मशहूर अभिनेत्री वैशाली ने की खुदकुशी, कई टीवी सीरियलों में निभाई दमदार भूमिका

admin

Leave a Comment