Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR
October 22, 2026
Daily Lok Manch
Recent राष्ट्रीय

जम्मू-कश्मीर : घाटी में तीन दशक बाद लौटी “सिनेमाई रौनक”, उपराज्यपाल ने बताया ऐतिहासिक दिन

कुछ वर्षों पहले तक जम्मू-कश्मीर को लेकर डर और दहशत की जो तस्वीर बनी हुई थी अब वह खत्म होने लगी है। ‌घाटी के जिलों में हालात तेजी से बदल रहे हैं। ‌ आतंकवाद की घटनाओं में तेजी से कमी आई है। बता दें कि 5 अगस्त 2019 को केंद्र सरकार ने कानून लाकर जम्मू-कश्मीर को खास दर्जा देने वाली धारा 370 को खत्म कर दिया था। इन तीन सालों में वहां कई सारे बदलाव हो गए हैं। केंद्र के कानून और कई सारी योजनाओं को वहां लागू कर दिया गया है। उसके बाद जम्मू कश्मीर में विकास तेजी से हो रहा है। घाटी में अब लोग बेधड़क होकर घूम रहे हैं । 80-90 दशक की दहशत अब धीरे-धीरे खत्म होने लगी है। ‌उस दौर में घाटी में करीब 15 सिनेमा हॉल हुआ करते थे। ‌लेकिन बढ़ते आतंकवाद की वजह से सब बंद होते चले गए। आखिरकार 3 दशक के बाद घाटी में एक बार फिर सिनेमा की रौनक लौटी। जम्मू कश्मीर के लोग फिर से हॉल में फिल्में देख सकेंगे। ‌जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने रविवार को कश्मीर में दो सिनेमा हॉल का उद्घाटन किया। जिसमें से एक शोपियां में है और एक पुलवामा में। एलजी मनोज सिन्हा ने ट्वीट कर कहा- जम्मू-कश्मीर केंद्र शासित प्रदेश के लिए आज एक ऐतिहासिक दिन है! पुलवामा और शोपियां में बहुउद्देशीय सिनेमा हॉल का उद्घाटन। यह मूवी स्क्रीनिंग से लेकर इन्फोटेनमेंट और युवाओं के कौशल की सुविधाएं प्रदान करेगा। आने वाले महीनों में आदमपुर, खटुआ और भद्रवाह में कुछ और थिएटर आ सकते हैं।

Leave a Comment