Chandrayaan-3 ISRO Rover VIDEO : इसरो ने जारी किया रोवर के बाहर आने का अद्भुत वीडियो  - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
February 10, 2026
Daily Lok Manch
Recent राष्ट्रीय

Chandrayaan-3 ISRO Rover VIDEO : इसरो ने जारी किया रोवर के बाहर आने का अद्भुत वीडियो 

चंद्रयान-3 ने चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर उतरने के बाद अब अपना आगे का काम शुरू कर दिया है। चंद्रयान-3 के लैंडर विक्रम से प्रज्ञान रोवर बाहर आ चुका है। ISRO ने प्रज्ञान रोवर का बाहर निकलते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया वेबसाइट X पर शेयर किया है। करीब 20 सेकेंड के इस वीडियो में प्रज्ञान रोवर एक प्लेटफॉर्म से चंद्रमा की सतह पर उतरता देखा जा सकता है। विक्रम लैंडर के प्लेटफॉर्म से उतरने के बाद प्रज्ञान रोवर कुछ कदम आगे जाता भी दिखाई दे रहा है।

यह भी पढ़ें — इसरो ने चंद्रयान-3 के चंद्रमा के उत्तरी ध्रुव पर लैंड करने से 20 मिनट पहले का भेजा वीडियो, दिखे गहरे-गहरे गड्ढे, देखें अद्भूत VIDEO

ज्ञान रोवर का वीडियो इसरो ने शुक्रवार को शेयर किया। इसने गुरुवार को चंद्रमा की सतह पर घूमना शुरू किया है। चंद्रयान-3 के लैंडर की लैंडिंग के करीब 14 घंटे बाद गुरुवार सुबह ISRO ने रोवर के बाहर आने की पुष्टि की।

चांद की सतह पर आते ही रोवर ने सबसे पहले अपने सोलर पैनल खोले। ये 1 सेमी/सेकेंड की गति से चलता है और अपने आस-पास की चीजों को स्कैन करने के लिए नेविगेशन कैमरों का इस्तेमाल कर रहा है। रोवर 12 दिनों में करीब आधा किमी का सफर तय करेगा। इसमें दो पेलोड लगे हैं जो पानी और अन्य कीमती धातुओं की खोज में मदद करेंगे।

Related posts

शपथ ग्रहण समारोह आज : नरेंद्र मोदी बनेंगे तीसरी बार प्रधानमंत्री, भाजपा समेत एनडीए दलों के सांसदों ने धारण किए नए “कुर्ते”, फोन आना शुरू, ये चेहरे लेंगे मंत्री पद की शपथ, अब शाम होने का इंतजार 

admin

Karnataka assembly election BJP manifesto release : भाजपा ने कर्नाटक में जारी किया “मेनिफेस्टो”, जनता से किए कई बड़े-बड़े वायदे

admin

पाकिस्तान में विपक्ष के अविश्वास प्रस्ताव के जवाब में इमरान खान ने चला बाउंसर दांव, संसद में चला सियासी ड्रामा

admin

Leave a Comment