मास्को से गोवा आ रहे विमान में बम की सूचना से मचा हड़कंप, गुजरात के जामनगर में कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
March 28, 2026
Daily Lok Manch
अंतरराष्ट्रीय राष्ट्रीय

मास्को से गोवा आ रहे विमान में बम की सूचना से मचा हड़कंप, गुजरात के जामनगर में कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग

मास्को से गोवा आ रहे विमान में उस समय हड़कंप मच गया जब मालूम हुआ कि इसमें बम रखा हुआ है। गोवा कंट्रोल रूम को मिली थी उसके बाद सुरक्षा एजेंसियां सक्रिय हो गई। सोमवार 9 जनवरी रात 10 बजे विमान को गुजरात के जामनगर एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। विमान में बम होने की खबर से हड़कंप मच गया था बताया जा रहा है कि एटीसी को एक बम वाला मेल मिला था, उस मेल से सभी हाई अलर्ट में आ गए और तुरंत पायलट को सूचित किया गया। गुजरात पुलिस और फायर ब्रिगेड भी एयरपोर्ट पर मौजूद है। AZUR की इस फ्लाइट में 236 यात्री सवार थे। बम निरोधक दस्ता भी पहुंच चुका है और पूरे विमान की चेकिंग चल रही है। बता दें कि खबर लिखे जाने तक अभी तक मामले की पूरी जानकारी नहीं मिल पाई है। अभी सुरक्षा एजेंसियां और बम निरोधक दस्ता जांच पड़ताल में लगी हुई हैं।

Related posts

Khalistan Amrit pal Singh supporters Indian embassy Attack शर्मनाक हरकत : खालिस्तान समर्थकों ने लंदन में भारतीय उच्चायोग की बिल्डिंग में घुसकर तोड़फोड़ की, “तिरंगा” उतारा, पूरा देश गुस्से में, देखें वीडियो

admin

Kishtwar Cloudburst: 15 अगस्त पर सभी कार्यक्रम निरस्त, किश्तवाड़ में त्रासदी के बाद लिया गया फैसला

admin

ICC World Cup वर्ल्ड कप के इतिहास में भारत की अब तक सबसे विशालकाय जीत, श्रीलंका को बुरी तरह हराया, टीम इंडिया पहुंची सेमीफाइनल में

admin

Leave a Comment