आपसी खींचतान: कर्नाटक में एक बार फिर मुख्यमंत्री बदलने की अटकलें तेज - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
August 17, 2026
Daily Lok Manch
Recent राष्ट्रीय

आपसी खींचतान: कर्नाटक में एक बार फिर मुख्यमंत्री बदलने की अटकलें तेज

कर्नाटक में एक बार फिर से मुख्यमंत्री बदलने की अटकलें तेज हो गई हैं। इस बीच, मुख्यमंत्री सिद्दारमैया ने लीडरशिप बदलने की अटकलों को ‘बेवजह की बहस’ करार दिया। जब सिद्दारमैया से पूछा गया कि क्या वह पांच साल तक मुख्यमंत्री बने रहेंगे तो उन्होंने कहा कि यह बेवजह की बहस है।

कर्नाटक में एक बार फिर से मुख्यमंत्री बदलने की अटकलें तेज हो गई हैं। उपमुख्यमंत्री शिवकुमार के खेमे के विधायक समय-समय पर उन्हें मुख्यमंत्री बनाने की मांग करते रहते हैं। इस बीच, मुख्यमंत्री सिद्दारमैया ने लीडरशिप बदलने की अटकलों को ‘बेवजह की बहस’ करार दिया और अटकलों को कैबिनेट फेरबदल से जोड़ने की कोशिश की।

मुख्यमंत्री सिद्दारमैया ने कहा कि कैबिनेट फेरबदल को लेकर कांग्रेस का शीर्ष नेतृत्व फैसला लेगा, क्योंकि कुल 34 मंत्री पदों में से दो पद खाली हैं जिन्हें कैबिनेट फेरबदल के दौरान भरा जाएगा।

जब सिद्दारमैया से पूछा गया कि क्या वह पांच साल तक मुख्यमंत्री बने रहेंगे तो उन्होंने कहा, ”यह बेवजह की बहस है। जब यह कहा गया कि ढाई साल बाद कैबिनेट में फेरबदल किया जा सकता है तभी मुख्यमंत्री बदलने की बात सामने आई। पार्टी नेताओं को कैबिनेट में फेरबदल पर फैसला लेने की जरूरत है। कुछ 34 मंत्री पद हैं, जिनमें से दो पद खाली हैं। इन खाली मंत्री पदों को कैबिनेट में बदलाव के दौरान फरा जाएगा।’

चामराजनगर का दौरा करते हुए सिद्दारमैया ने कहा कि उनकी सत्ता सुरक्षित है और लोगों से किए गए वादों को पूरा करने के लिए ईमानदारी से कोशिश की जा रही है। यह एक पुरानी गलतफहमी है कि राज्य का कोई भी मुख्यमंत्री, जो चामराजनगर का दौरा करता है वह कुछ समय बाद अपना पद खो देता है। हालांकि, सिद्दारमैया ने इन अटकलों पर विराम लगाते हुए इन्हें अंधविश्वास करार दिया।

Related posts

UP 9 IAS officer Promote ACS Rank : यूपी के 9 वरिष्ठ आईएएस ऑफिसर एसीएस रैंक पर प्रमोट हुए, शासनादेश जारी, देखें लिस्ट

admin

कंपनियों को न मिलता फायदा तो जनता के लिए महंगा हो जाता तेल : वित्त मंत्री

admin

हिमाचल प्रदेश में चुनावी सरगर्मियां तेज : पंचायत से नगर निगम तक चुनावी बिगुल: हजारों पंचायतों और 51 निकायों में चुनाव घोषित, जानिए पूरा शेड्यूल

admin

Leave a Comment