भारत की सरगम कौशल ने जीता "मिसेज वर्ल्ड" का खिताब, पेशे से टीचर हैं - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
February 9, 2026
Daily Lok Manch
Recent अंतरराष्ट्रीय राष्ट्रीय

भारत की सरगम कौशल ने जीता “मिसेज वर्ल्ड” का खिताब, पेशे से टीचर हैं



भारत की सरगम कौशल ने मिसेज वर्ल्ड का खिताब जीत लिया है। मिस वर्ल्ड का खिताब 21 साल बाद भारत की झोली में आया है। साल 2001 में इंडिया की आदिति गोवित्रीकर मिसेज वर्ल्ड बनी थी। इसी साल जून महीने में सरगम कौशल ने मिसेज इंडिया वर्ल्ड का खिताब जीता था। ‌‌ रविवार 18 दिसंबर को अमेरिका के लास वेगास में हुए इस कॉम्पटीशन में सरगम कौशल को जूरी पैनल द्वारा मिसेज इंडिया वर्ल्ड 2022 का ताज पहनाया गया। इस प्रतियोगिता में 63 देशों की मिसेज ने भाग लिया। इन सभी को पछाड़ते हुए सरगम कौशल ने 21 साल बाद अमेरिका ब्यूटी कॉन्टेस्ट जीतकर देश का सिर ऊंचा कर दिया। सरगम कौशल जम्मू कश्मीर की रहने वाली हैं। सरगम पेशे से टीचर और मॉडल हैं। उन्होंने साल 2018 में शादी की और शादी के तुरंत बाद सौंदर्य प्रतियोगिता में भाग लेने का फैसला किया था।

Related posts

Australia Election ऑस्ट्रेलिया के आम चुनाव में लेबर पार्टी को मिला बहुमत, एंथनी अल्बनीज फिर बनेंगे प्रधानमंत्री, पीएम मोदी ने दी बधाई

admin

उत्तराखंड में सड़क,रोपवे, स्वास्थ्य, आवास और शिक्षा से जुड़ी योजनाओं के लिए सीएम धामी ने 83.97 करोड़ की धनराशि स्वीकृत की

admin

चुनाव आयोग ने 3 विधानसभा उपचुनाव की तारीख का किया एलान, इन सीटों पर होगी वोटिंग

admin

Leave a Comment