August 31, 2026
Daily Lok Manch
Recent स्पोर्ट्स

India hockey finals qualifying एशियाई चैंपियनशिप ट्रॉफी में भारतीय हॉकी टीम की जापान पर बड़ी जीत, भारत कल मलेशिया से खेलेगा फाइनल मुकाबला

तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में खेली जा रही एशियन चैंपियंस ट्रॉफी भारतीय हॉकी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में जगह बना ली है। शुक्रवार शाम को खेले गए सेमीफाइनल के मुकाबले में भारत ने जापान को में 5-0 से हरा दिया। 

आकाशदीप सिंह ने 19वें मिनट,कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने 23 वें मिनट, मनदीप सिंह ने 30वें मिनट, सुमित ने 39 वें मिनट और कार्थी सेल्वम ने 51वें मिनट में गोल दागा। कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने टूर्नामेंट का आठवां गोल दागा। सिंह टूर्नामेंट के टॉप गोल स्कोरर हैं। भारत का फाइनल मुकाबला मलेशिया से शनिवार 12 अगस्त को होगा।

Leave a Comment