Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR
October 25, 2026
Daily Lok Manch
राष्ट्रीय

भारतीय क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर अक्षर पटेल वड़ोदरा में मेहा पटेल के साथ विवाह के बंधन में बंधे

भारतीय क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर अक्षर पटेल गुजरात के वडोदरा में गुरुवार रात मेहा पटेल के साथ विवाह के बंधन में बंध गए। मेहा पेशे से डायटीशियन और न्यूट्रिशियनिस्ट हैं। इसके अलावा वे सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। अक्षर-मेहा की शादी में मोहम्मद कैफ, जयदेव उनादकट समेत कई क्रिकेटर भी पहुंचे। क्रिकेटर मोहम्मद कैफ ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शादी की कुछ तस्वीरों को शेयर किया है। मोहम्मद कैफ दिल्ली कपिटल्स की तरफ से खेलने वाले अक्षर पटेल को लंबे समय तक कोचिंग भी दी है। कैफ ने फोटो पोस्ट करने के साथ-साथ दोनों को नए जीवन के लिए शुभकामनाएं भी दीं। इसके अलावा जयदेव उनादकट ने इंस्टाग्राम पर कुछ फोटो और वीडियो शेयर किया। संगीत सेरेमनी में अक्षर पटेल और मेहा ने खूबसूरत डांस परफॉर्म किया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। अक्षर ने शादी के लिए फिलहाल न्यूजीलैंड सीरीज से ब्रेक लिया है। जडेजा के चोटिल होने के बाद से अक्षर लगातार भारतीय टीम का हिस्सा रहे है। मेहा और अक्षर के लंबे समय से रिलेशन में होने की चर्चा थी। मेहा पटेल पेशे से डायटीशियन और न्यूट्रिशनिस्ट हैं और वह डाइट प्लान शेयर करती रहती हैं। वह डाइट से संबंधित जानकारी लोगों से साझा करती हैं। मेहा इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव हैं।

Leave a Comment