भारत ने वादा निभाया, स्वतंत्रता दिवस पर इस देश को 15 हजार साइकिलें गिफ्ट में दी - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
August 15, 2026
Daily Lok Manch
अंतरराष्ट्रीय राष्ट्रीय

भारत ने वादा निभाया, स्वतंत्रता दिवस पर इस देश को 15 हजार साइकिलें गिफ्ट में दी

करीब ढाई महीने पहले मेडागास्कर देश को भारत की ओर से वादा किया गया था कि इस बार 15 अगस्त (स्वतंत्रता दिवस) के मौके पर साइकिलें भेंट की जाएंगी। यह बात है इसी साल 3 जून की। उस दिन पूरे दुनिया ‘विश्व साइकिल दिवस” मना रही थी। मेडागास्कर (Medagaskar) में भारत के राजदूत अभय कुमार ने मेडागास्कर के प्रधानमंत्री क्रिस्चियन नटसे से साइकल का तोहफा देने का वादा किया था। आखिरकार भारत में आज अपना वादा निभाते हुए स्वतंत्रता दिवस के खास मौके पर मेडागास्कर देश को 15 हजार साइकिलें गिफ्ट की हैं। इसके बाद मेडागास्कर के पीएम क्रिश्चियन नटसे और मेडागास्कर में भारत के राजदूत अभय कुमार ने साइकिल की सवारी करके दोस्ती और एकजुटता का संदेश दिया। अब आइए आपको बताते हैं यह खूबसूरत देश मेडागास्कर पृथ्वी के किस भू-भाग पर स्थित है। मेडागास्कर गणराज्य हिंद महासागर में अफ्रीका के पूर्वी तट पर स्थित एक द्वीपीय देश है। मुख्य द्वीप जिसे मेडागास्कर कहा जाता है विश्व का चौथा सबसे बड़ा द्वीप है। इसकी राजधानी एंटानानैरिवो है। भारत के साथ मेडागास्कर से संबंध 18वीं शताब्दी से ही चले आ रहे हैं। दोनों देशों के बीच नियमित रूप से व्यापार भी चलता था । 1954 में अंतरराज्यीय संबंध शुरू हुए। स्वतंत्र भारत ने फ्रांसीसी-नियंत्रित मेडागास्कर में अपने वाणिज्य दूतावास बनवाए थे। जो 1960 को मेडागास्कर स्वतंत्र होने पर दूतावास में तब्दील हो गए। भारतीय मूल के लगभग 20 हजार लोग मेडागास्कर में रहते हैं। जिनमें 2500 भारतीय नागरिक भी शामिल हैं।

Related posts

बॉलीवुड के संगीत जगत में एक और बड़ी क्षति, डिस्को किंग बप्पी लहरी नहीं रहे

admin

गाने पर थिरकीं : पूर्व मुख्यमंत्री और मौजूदा डिप्टी सीएम की धर्मपत्नी ने किया “धमाकेदार डांस”, चुनौती देते हुए कहा- “मेरा जैसे स्टेप्स करके कोई दिखाए”, देखें वीडियो

admin

पीएम मोदी आज कर्नाटक में कई विकास योजनाओं की आधारशिला और लोकार्पण करेंगे

admin

Leave a Comment