भारत ने वादा निभाया, स्वतंत्रता दिवस पर इस देश को 15 हजार साइकिलें गिफ्ट में दी - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
April 14, 2026
Daily Lok Manch
अंतरराष्ट्रीय राष्ट्रीय

भारत ने वादा निभाया, स्वतंत्रता दिवस पर इस देश को 15 हजार साइकिलें गिफ्ट में दी

करीब ढाई महीने पहले मेडागास्कर देश को भारत की ओर से वादा किया गया था कि इस बार 15 अगस्त (स्वतंत्रता दिवस) के मौके पर साइकिलें भेंट की जाएंगी। यह बात है इसी साल 3 जून की। उस दिन पूरे दुनिया ‘विश्व साइकिल दिवस” मना रही थी। मेडागास्कर (Medagaskar) में भारत के राजदूत अभय कुमार ने मेडागास्कर के प्रधानमंत्री क्रिस्चियन नटसे से साइकल का तोहफा देने का वादा किया था। आखिरकार भारत में आज अपना वादा निभाते हुए स्वतंत्रता दिवस के खास मौके पर मेडागास्कर देश को 15 हजार साइकिलें गिफ्ट की हैं। इसके बाद मेडागास्कर के पीएम क्रिश्चियन नटसे और मेडागास्कर में भारत के राजदूत अभय कुमार ने साइकिल की सवारी करके दोस्ती और एकजुटता का संदेश दिया। अब आइए आपको बताते हैं यह खूबसूरत देश मेडागास्कर पृथ्वी के किस भू-भाग पर स्थित है। मेडागास्कर गणराज्य हिंद महासागर में अफ्रीका के पूर्वी तट पर स्थित एक द्वीपीय देश है। मुख्य द्वीप जिसे मेडागास्कर कहा जाता है विश्व का चौथा सबसे बड़ा द्वीप है। इसकी राजधानी एंटानानैरिवो है। भारत के साथ मेडागास्कर से संबंध 18वीं शताब्दी से ही चले आ रहे हैं। दोनों देशों के बीच नियमित रूप से व्यापार भी चलता था । 1954 में अंतरराज्यीय संबंध शुरू हुए। स्वतंत्र भारत ने फ्रांसीसी-नियंत्रित मेडागास्कर में अपने वाणिज्य दूतावास बनवाए थे। जो 1960 को मेडागास्कर स्वतंत्र होने पर दूतावास में तब्दील हो गए। भारतीय मूल के लगभग 20 हजार लोग मेडागास्कर में रहते हैं। जिनमें 2500 भारतीय नागरिक भी शामिल हैं।

Related posts

भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री शाहनवाज हुसैन को लेकर आज आया राहत भरा “बड़ा फैसला”

admin

President Draupadi Murmu flew in Sukhoi fighter रचा इतिहास: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने असम के तेजपुर एयरफोर्स स्टेशन से सुखोई फाइटर जेट से भरी उड़ान, एपीजे अब्दुल कलाम और प्रतिभा पाटिल भी भर चुके हैं उड़ान, देखें वीडियो

admin

Weather Update : हिमाचल प्रदेश के पांच जिलों में आज बारिश का यलो अलर्ट, प्रदेश में 289 सड़कें बंद

admin

Leave a Comment